जींद। इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन की 15 और 16 फरवरी को ग्वालियर के लक्ष्मीबाई इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन में राष्ट्रीय स्तर की लड़कों की सब जूनियर रग्बी सेवन प्रतियोगिता होगी। इसमें जींद से खिलाड़ी तरुण का चयन हुआ है। इसमें पानीपत के आर्यन मलिक को बतौर कप्तान टीम की कमान सौंपी गई है।
उनके साथ ही चरखी दादरी के मितेश शर्मा और हिसार के रचित को उपकप्तान बनाया गया है। इनके अलावा टीम में लक्की, यशेष चरखी दादरी, प्रवीण, देव सैनी पानीपत, तरुण जींद, गुरदीप, हिमांशु सहरावत, ध्रुव हिसार और अंकुश राणा पंचकूला को टीम में है। सूर्य प्रताप सिंह सोढ़ी, दिशेन हिसार और वंश कुलवंत पानीपत को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। हरियाणा राज्य रग्बी फुटबॉल संघ के सचिव नरेंद्र मोर ने बताया कि हरियाणा को राजस्थान और उत्तरप्रदेश के साथ पूल बी में जगह मिली है, जहां 15 फरवरी को हरियाणा का पहला मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ होगा। दूसरा मुकाबला राजस्थान के साथ होगा। पूल मुकाबलों के बाद रैंकिंग आएगी। इसके बाद तय होगा कि हरियाणा का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला होगा या टीम प्लेसिंग के लिए खेलेंगी।