{"_id":"698ccabed1dbed44b40da4b8","slug":"jinds-mens-and-womens-teams-secured-a-place-in-the-semi-finals-jind-news-c-199-1-jnd1010-148352-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कबड्डी में जींद की टीम सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कबड्डी में जींद की टीम सेमीफाइनल में
Thu, 12 Feb 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी03: पलवल में आयोजित प्रतियोगिता में रेड मारते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच
जींद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शुक्रवार को पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले रोमांचक रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमों ने दमखम दिखाया। वहीं जींद की पुरुष और महिला टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
पुरुष वर्ग में मुकाबलों में एमएनएसएस राय सोनीपत ने फरीदाबाद को 18–05 से हराया जबकि पंचकूला और कैथल को वॉकओवर मिला। महेंद्रगढ़ ने कर्नाल को कड़े मुकाबले में 28–26 से पराजित किया। हिसार ने रोहतक को 30–27 से हराया। वहीं मेवात ने पलवल को 29–22 से हराया दी। प्री-क्वार्टर फाइनल में जींद की टीम ने कुरुक्षेत्र को 29–15 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अन्य मुकाबलों में रेवाड़ी, एमएनएसएस राय सोनीपत, महेंद्रगढ़, झज्जर, हिसार, पानीपत और सोनीपत ने जीत दर्ज की।
पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार को एमएनएसएस राय सोनीपत बनाम महेंद्रगढ़ और झज्जर बनाम पानीपत के बीच खेले जाएंगे। महिला वर्ग में भी मुकाबले बेहद रोचक रहे। मुकाबलों में पंचकूला, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, रेवाड़ी और जींद ने जीत दर्ज की। जींद की महिला टीम ने कैथल को 41–19 के बड़े अंतर से हराकर अपनी ताकत का परिचय दिया। प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भी जींद की महिला टीम ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। क्वार्टर फाइनल में जींद ने मेजबान पलवल को 35–21 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट कौशल का परिचय दिया। संवाद