{"_id":"65590a0a02075118f802c2c4","slug":"jinds-lakshya-sheoran-targets-gold-in-national-championship-jind-news-c-199-1-sroh1007-8925-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नेशनल चैंपियनशिप में जींद के लक्ष्य श्योराण ने साधा सोने पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नेशनल चैंपियनशिप में जींद के लक्ष्य श्योराण ने साधा सोने पर निशाना
Sun, 19 Nov 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड निवासी लक्ष्य श्योराण ने दिल्ली में हुई नेशनल चैंपियनशिप की शूटिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। लक्ष्य श्योराण ने चार दिन पहले गोवा में संपन्न हुए नेशनल गेम्स में भी अचूक निशाना लगाते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। इससे पहले भी लक्ष्य कई प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर चुका है। लक्ष्य श्योराण का अब ओलंपिक में जाना लगभग तय हो गया है।
लक्ष्य श्योराण ने 18 वर्ष की आयु में जकार्ता में हुए एशियन गेम्स में निशानेबाजी में रजत पदक हासिल किया था। इसके बाद हरियाणा सरकार ने उनको खेल विभाग में डिप्टी डायरेक्टर बना दिया। इससे पहले भी वह कई पदक जीत चुका था। लक्ष्य श्योराण के दादा हरिराम, पिता सोमबीर पहलवान तथा नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन सुदेश ने स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी जाहिर की है। परिवार के लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब उसका ओलंपिक में जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है क्योंकि यह दोनों ही प्रतियोगिताएं एक तरह से ओलंपिक में जाने के लिए ट्रॉयल होती हैं। लक्ष्य इस समय शूटिंग रेंज में अपने कोच विक्रम चोपड़ा की देखरेख में अभ्यास कर रहा है। लक्ष्य प्रतिदिन 300 राउंड फायर करता है।