फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind women's team won gold in Kabaddi

Jind News: जींद की महिला टीम ने कबड्डी में जीता स्वर्ण

Thu, 06 Nov 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 06 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Jind women's team won gold in Kabaddi
06जेएनडी28 : मेडल दिखाती हुई विजेता ​खिलाड़ी। स्रोत कोच।
जींद। 27वें राज्यस्तरीय खेलों में जींद जिले की महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन, बेहतरीन तालमेल और जुझारूपन से पूरे राज्य में जींद का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जींद की टीम ने पूरे मैच में शानदार डिफेंस और रेडिंग का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को कोई मौका नहीं दिया। जींद की रेडर खिलाड़ियों ने निर्णायक अंकों से टीम को बढ़त दिलाई। वहीं डिफेंस खिलाड़ियों ने विरोधी टीम के रेडरों को बार-बार अंक जुटाने से रोका। जींद की टीम ने फाइनल में निर्णायक बढ़त के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

टीम की इस जीत पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और जिला खेल अधिकारी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है बल्कि जिले के खेल ढांचे के सुदृढ़ होने का भी प्रमाण है। कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में चरखी दादरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में दादरी की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को आठ अंकों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने मैच के दौरान बेहतरीन तालमेल और दमदार प्रदर्शन दिखाया। जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों और कोच का जिले में जोरदार स्वागत हुआ। आयोजकों ने विजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जींद की बेटियों ने एक बार फिर यह साबित किया है कि प्रतिभा और लगन से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

टीम की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है। ग्रामीण खेल मैदानों से लेकर स्कूलों तक खेल प्रेमियों ने इन बेटियों की उपलब्धि पर गर्व जताया। खिलाड़ियों का जिले में लौटने पर सम्मान समारोह आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed