फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, water problem, complaint, cm,cmo, harayana

अब कहां करें दरखास्त! शिकायत पे शिकायत पर नहीं मिला पानी

Sun, 21 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
अमर उजाला ब्यूरो जींद Updated Sun, 21 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
jind, water problem, complaint, cm,cmo, harayana
पानी भरने जाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
बार-बार सरकार तक मांग पहुंचाने के बावजूद सरकारी तंत्र में फाइलें उलझी हैं। यह हाल है गोहाना रोड स्थित एंपलाइज कॉलोनी का है। यहां हजारों लोगों को आज भी पीने के पानी की दरकार है। एंपलाइज कॉलोनी में पीने के पानी की समस्या को लेकर सीएम विंडो में शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। सीएम विंडो में शिकायतकर्ता राम हरी ने बताया कि छह दिसंबर 2016 को कॉलोनी में पीने की पानी की समस्या को लेकर सीएम विंडो शिकायत दी थी। वहां से शिकायत पब्लिक हेल्थ को भेजी गई। 

छह महीने बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इसके बाद फाइल सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने के बाद एक्सईन पब्लिक हेल्थ से पेयजल का लघु सचिवालय तक  900 मीटर पाइप लाइन का एस्टीमेट बना। विभाग ने ड्राइंग भी तैयार करके सीएम हाउस रिपोर्ट भेजी। सीएम हाउस रिपोर्ट में पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने कहा कि 900 मीटर पाइप लाइन दबाई जानी बाकी है। जल्द ही पानी की सप्लाई कर दी जाएगी। इसके बाद शिकायतकर्ता के पास जब सीएम हाउस से फोन आया तो बोले की आपका काम हो गया है, अब आपकी यह फाइल बंद कर दी गई है। शिकायतकर्ता के पास सरकार के पास से सीएम विंडो में चली कार्रवाई की प्रति भी मिली, जिसमें विभाग की कार्रवाई का सारा लेखा जोखा था। शिकायतकर्ता के अनुसार कॉलोनी में पेयजल सप्लाई लाइन काफी समय से दबी है। बिना पानी आए हर बार पानी का बिल भेज देते हैं। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर छह मई को सीएम के जनता दरबार में भी शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


कैंपर का लेना पड़ता है सहारा 
कॉलोनी निवासियों ने बताया कि भयंकर गर्मी में पानी की सप्लाई नहीं होने से कैंपर का सहारा लेना पड़ता है। कैंपर का पानी काफी महंगा पड़ता है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सीएम से मिलेंगे
कॉलोनी निवासी रानी, सरला, केलो, रेखा निर्मला और कृष्णा ने बताया कि कॉलोनी काफी समय से पानी की सप्लाई लाइन दबी है। घर-घर कनेक्शन किए गए, लेकिन अब तक पानी नहीं पहुंच पाया। इस समस्या को लेकर जब सीएम विंडो में शिकायत की गई तो वहां से भी कार्रवाई के नाम पर निराशा हाथ लगी। कॉलोनी के लोग जल्द ही सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री से पीने की पानी के लिए गुहार लगाएंगे। 

भयंकर गर्मी में हो रही परेशानी 
भयंकर गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में कॉलोनी पानी की सप्लाई अब तक नहीं पहुंची। दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -निर्मला, एंपलाइज कॉलोनी निवासी

पानी पहुंचा नहीं बिल कैसा  
पानी की किल्लत काफी समय से है, लेकिन अब तक समस्या बनी है। कैंपर से भी काम नहीं चल पाता। पब्लिक हेल्थ की ओर हर बार पेयजल बिल भेज दिया जाता है। जब पानी पहुंचा ही नहीं तो बिल क्यों दे। -रेखा, एंपलाइज कॉलोनी निवासी 


एस्टीमेट तैयार, जल्द मिटेगी समस्या
एम्पलाइज कॉलोनी में करीब 900 मीटर पाइप लाइन डालनी है। इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही पाइप लाइन डलवा कर लोगों को पानी मुहैया करवा दिया जाएगा। -बीपी शर्मा, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed