फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind to delhi only 30 rupee

तीस रुपये में तीन घंटे में होगा दिल्ली का सफर

Thu, 21 Jan 2016 11:38 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
jind to delhi only 30 rupee
 
विज्ञापन

इंतजार खत्म! अब आपको दिल्ली जाने के लिए बसों में धक्के खाने की जरूरत नहीं है। बस तीस रुपये खर्च करें और तीन घंटे में तय करें दिल्ली का सफर। सीआरएस के अनुसार अगले कबीर 20 दिनों में जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पर ट्रेन चलाई जा सकेगी। बहुप्रतिक्षित जींद-सोनीपत रेलवे लाइन पूरी तरह से तैयार है।

बृहस्पतिवार को हुए सुरक्षा निरीक्षण के बाद रेलवे के सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) शैलेश कुमार पाठक ने रेलवे लाइन को ट्रेन चलाने के लिए तैयार बताया है। अब रेलवे के परिचालन विभाग को इस रूट पर ट्रेन चलाने की प्रक्रिया शुरू करनी है।
विज्ञापन


हालांकि इसको अभी फिनिशिंग टच देना बाकी है। फिलहाल रोहतक के रास्ते यात्री गाड़ी से जाने में चार घंटे से अधिक समय लगता है।
जींद से सोनीपत तक करीब 80 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निरीक्षण करते हुए सीआरएस टीम सुबह करीब पौने ग्यारह बजे गोहाना से पिंडारा जंक्शन पहुंची। ट्रेन के पीछे सीआरएस ट्रॉली में निरीक्षण करते हुए भंभेवा में बने स्टेशन पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर पिंडारा जंक्शन पर पहुंचे। जंक्शन के पैनल बोर्ड से लेकर प्वाइंटों की जांच की। प्वाइंटों को लेकर कुछ तकनीकी खामियां पाई गई, जिन्हें मौके पर ही ठीक करने के आदेश दिए।

हालांकि सीआरएस निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन की सुरक्षा को लेकर संतुष्ट नजर आए शैलेश कुमार पाठक के अनुसार कोई खामी नहीं मिली है, लेकिन लाइन को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है।

110 किलोमीटर प्रति घंटा से चली ट्रेन
पांडू पिंडारा जंक्शन से ट्रायल के लिए चली सीआरएस की ट्रेन 110 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से सोनीपत पहुंची। हालांकि इस ट्रैक पर अब 90 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ट्रेन चलाई जा सकेगी।

दोपहर 2:49 बजे पिंडारा से चलने के बाद ट्रेन 3:20 बजे गोहना इसके बाद ठीक एक घंटे के बाद 4:20 बजे सोनीपत पहुंची। रेलवे सूत्रों के अनुसार सामान्य तौर पर चलने वाली गाड़ी को दिल्ली पहुंचने में करीब तीन घंटे लग जाएगा।

10 रुपये में गोहाना 20 में सोनीपत
सीआरएस के निरीक्षण के बाद रेलवे ट्रैक को हरी झंडी मिल गई है। इसी रिपोर्ट के आधार पर अब रेलवे का परिचालन (यातायात) विभाग इस रूट पर ट्रेन चलाने की कार्रवाई पूरी करेगा। इसके तहत किराया और स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव तय किया जाएगा।

रेलवे सूत्रों के अनुसार जींद से गोहाना के लिए करीब 10 रुपये किराया तय होगा। वहीं सोनीपत के लिए 20 और दिल्ली के लिए 30 रुपये किराया निर्धारित होने की संभावना है।

हालांकि रोहतक के रास्ते दिल्ली जाने में भी इतना ही किराया लगता है, लेकिन बस के मुकाबले यह कई गुना कम होगा। हरियाणा रोडवेज ने जींद से दिल्ली के लिए 140 किलोमीटर के 105 रुपये किराया तय किया है।


काफी अच्छे से डाली गई है लाइन
रेलवे लाइन काफी अच्छी डाली गई है। निरीक्षण में सब कुछ सही पाया गया है। तकनीकी रूप से कुछ खामियां मिली, जिन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। ट्रेन चलाने के लिए तैयारियों में अभी समय लगेगा, 20 या 25 दिन में इस लाइन पर यात्री गाड़ी दौड़ने लगेगी।
शैलेश कुमार, सीआरएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed