Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind teams selected for state basketball championship

Jind News: राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए जींद की टीमें चयनित

Wed, 25 Nov 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Jind teams selected for state basketball championship
जींद। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से पुरुष व महिला वर्ग की सीनियर जिला बास्केटबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। दोनों वर्गों में 12-12 खिलाड़ियों को जगह मिली है। चयनित खिलाड़ी 4 से 6 दिसंबर तक हिसार के चौधरीवास स्थित हिंदू पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली 58वीं हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जींद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. राजपाल ढांडा ने बताया कि छोटूराम किसान कॉलेज में 24 नवंबर को चयन ट्रायल आयोजित किए गए थे। इनमें महिला वर्ग के खिलाड़ियों का चयन सुबह 10 बजे और पुरुष वर्ग का चयन सुबह 11 बजे किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर दोनों टीमों के लिए 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने का अवसर मिलेगा। एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed