{"_id":"6532c8a45dc492423409866a","slug":"jind-team-won-in-inter-college-football-match-jind-news-c-199-1-jnd1001-7566-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अंतर महाविद्यालय फुटबॉल मैच में जींद की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अंतर महाविद्यालय फुटबॉल मैच में जींद की टीम जीती
Sat, 21 Oct 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी40: फुटबॉल प्रतियोगिता मैच में हिस्सा लेने वाली महिला टीम में शामिल खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना में चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद की फुटबॉल महिला, पुरुष वर्ग की अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका शुभारंभ बांगर शिक्षा समिति चेयरमैन सज्जन सिंह ने किया। अध्यक्षता प्रिंसिपल आईएस लाखलान ने की।
पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला आरजीएम उचाना और केएम कॉलेज नरवाना के बीच हुआ। इस मुकाबले में आरजीएम उचाना की टीम 1-0 से जीत गई। यूटीडी जींद एवं राजकीय कॉलेज जींद के बीच मुकाबला हुआ। इसमें यूटीडी जींद ने इस मुकाबले को 2-0 से जीता। महिला वर्ग में पहला मुकाबला यूटीडी जींद का हिंदू कॉलेज जींद के बीच हुआ। इस मुकाबले को यूटीडी ने 1-0 से जीत दर्ज कराई। एसडीएमएन नरवाना एवं पीआईजी कॉलेज जींद के मुकाबले में पीआईजीसी जींद एक तरफ 3-0 से जीत हासिल की। सज्जन सिंह ने कहा कि खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए। जिलास्तरीय प्रतियोगिता उचाना के आरजीएम उचाना के खेल मैदान में आयोजित हो रही है। इस मौके पर डॉ. राजेश श्योकंद, डॉ. राजेश बूरा, मीना मलिक, मनीषा नैन, कृष्ण कोच, वेदप्रकाश, अनिल कोच, राकेश कोच, प्रो. सतीश मौजूद रहे।
दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आरजीएम कॉलेज उचाना, केएम कॉलेज नरवाना, यूटीडी जींद, राजकीय कॉलेज जींद की टीम हिस्सा ले रही है तो महिला वर्ग में हिंदू कॉलेज जींद, एसडीएमएन नरवाना, पीआईजी कॉलेज जींद, यूटीडी जींद की टीम हिस्सा ले रही है। दोनों वर्गों में 100 के करीब खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।