फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind team hoisted the flag in rowing

Jind News: रोइंग में जींद की टीम ने लहराया परचम

Mon, 29 Jul 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 29 Jul 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Jind team hoisted the flag in rowing
28जेएनडी29: रोइंग के मुकाबले में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
जींद। तीन दिवसीय राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का रविवार को समापन हुआ। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि तीन दिन के दौरान प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने रोइंग और कुश्ती में बेहतर प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों को हार से सबक लेते हुए निरंतर मेहनत करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी ने बताया कि रोइंग में लड़कियों में जींद की टीम प्रथम, हिसार की टीम दूसरे और भिवानी की टीम तीसरे स्थान पर रही। लड़कोंं की टीम में जींद की टीम प्रथम, हिसार की टीम दूसरे व भिवानी की टीम तीसरे स्थान पर रही। कुश्ती में 65 किलोभार वर्ग में फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में जींद के अजय प्रथम, भिवानी के दीपक दूसरे व चरखीदादरी के खिलाड़ी रिंकू तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

70 किलोभार वर्ग में में रोहतक का कपिल प्रथम, झज्जर का रिंकू दूसरे और हिसार का सुमित कु मार तीसरे स्थान पर रहा। 74 किलोभार वर्ग में सोनीपत का राहुल प्रथम, भिवानी का संदीप दूसरे व हिसार का अंकित तीसरे स्थान पर रहा। 79 किलोभार वर्ग में भिवानी का शुभम प्रथम, चरखी दादरी का अमित दूसरे और सोनीपत का सागर तीसरे स्थान पर रहा। 86 किलोभार वर्ग में जींद का सूरज प्रथम सोनीपत का विजय दूसरे व रोहतक का विकास तीसरे स्थान पर रहा। 92 किलोभार वर्ग में रोहतक का राहुल प्रथम, फरीदाबाद का शिवम दूसरे व जींद का अंकुश तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

ग्रीको रोमन कैटेगरी के परिणाम

ग्रीको रामन कैटेगरी के 55 किलोभार वर्ग में झज्जर का अभिषेक प्रथम, सिरसा का सतेंद्र प्रथम व रोहतक का विजय तीसरे स्थान पर रहा। 60 किलोभार वर्ग में झज्जर का प्रवीण प्रथम, हिसार का विशाल दूसरे और फतेहाबाद का अंकित तीसरे स्थान पर रहा। 63 किलोभार वर्ग में जींद का विनीत प्रथम, फतेहाबाद का चंद्रभान दूसरे व चरखीदादरी का सुमित तीसरे स्थान पर रहा। 67 किलोभार वर्ग में झज्जर का वरुण प्रथम, रोहतक का सुनील कुमार दूसरे व भिवानी का विनय कुमार तीसरे स्थान पर रहा। 72 किलोभार वर्ग में कुरुक्षेत्र का अमित छाबड़ा प्रथम, हिसार का प्रमोद दूसरे व झज्जर का गौरव तीसरे स्थान पर रहा। 77 किलोभार वर्ग में यमुनानगर का दीपक मोर प्रथम, सिरसा का विनय गुज्जर दूसरे व पलवल का विनय तंवर तीसरे स्थान पर रहा। 82 किलोभार वर्ग में यमुनानगर का आयुष प्रथम, हिसार का अंकित सिहाग दूसरे व सोनीपत का उमेश तीसरे स्थान पर रहा। 87 किलोभार वर्ग में भिवानी का कैलाश प्रथम, झज्जर का रामबिलास दूसरे व अंबाला का कर्णवीर तीसरे स्थान पर रहा।

28जेएनडी29: रोइंग के मुकाबले में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

28जेएनडी29: रोइंग के मुकाबले में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed