{"_id":"584d99324f1c1b3d7f2c39a6","slug":"jind-syl-water-arya-samaj-for-farmar-support-harayana-state-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य समाज उतरा हरियाणा के किसानों के हक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य समाज उतरा हरियाणा के किसानों के हक में
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
प्रांतीय सम्मेलन में शामिल लोगों को स्वागत करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वामी आर्यवेश ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार हरियाणा के किसानों को जल्द से जल्द एसवाईएल का पानी दिया जाए। केंद्र, हरियाणा और पंजाब तीनों जगह एक ही पार्टी की सरकार हैं। इसलिए केंद्र सरकार को उच्चतम न्यायालय के फैसले को सही तरीके से लागू करवाने की कार्रवाई शुरू करनी चाहिए। जिससे हरियाणा के किसानों के खेतों मे एसवाईएल का पानी शीघ्र पहुंच सके। स्वामी रविवार को स्वामी दयानंद पार्क में रविवार प्रांतीय आर्य महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम का संयोजन प्रांतीय नशाबंदी परिषद हरियाणा के प्रधान स्वामी रामवेश ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान काफी वर्षों से अपने हक से वंचित थे। पंजाब के सियासी दलों को भी फैसले का सम्मान करते हुए हरियाणा को उसका अधिकार देने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा का बड़ा भाई है। वहां के नेताओं को भी लिंक नहर निर्माण में सकारात्मक सहयोग करना चाहिए। सम्मेलन में प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक फैसले को सफल करने के लिए कुछ ऐसी व्यवस्था भी की जाए जिससे आमजन को ज्यादा कष्ट न हो।
मानसिकता बदलने से बचेंगी बेटियां
आर्य समाज द्वारा संचालित बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन पूनम आर्या ने कहा कि बेटियां नारे बदलने से नहीं, मानसिकता बदलने से बचेंगी। आज बेटियों के नाम पर विभिन्न नारे बोले जा रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी लड़कियों के प्रति विकृत मानसिकता कम नहीं हुई। आज भी छेड़छाड़ की घटनाएं, दहेज उत्पीड़न आदि घटना आम बात है। इससे समाज की दोहरी मानसिकता का पता चलता है। जिस दिन समाज में लड़कियों के प्रति सकारात्मक दृष्टि कोण बन जाएगा उसी दिन से समाज में एक नव परिवर्तन आएगा।
विज्ञापन
हमारा प्रयास केवल लिंगानुपात के आंकड़े सुधारना नहीं, बल्कि लड़कियों के प्रति मानसिकता व व्यवहार को बदलना है। राष्ट्रीय संयोजक प्रवेश आर्या ने बताया कि दो से 12 मार्च तक स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ टिटौली में बेटी बचाओ महायज्ञ चलेगा। इसमे पूरे प्रांत से सामाजिक, राजनीतिक, आध्यात्मिक लोग आहुति डालकर बेटी बचाने का संकल्प लेंगे। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद् हरियाणा के प्रधान दीक्षेंद्र आर्य ने कहा कि समाज में सबसे ज्यादा जरूरत आज युवाओं के निर्माण की है, लेकिन दुर्भाग्य है कि कोई भी राजनीतिक व सामाजिक दल इस तरफ प्रयास नहीं कर रहा। इस सम्मलेन में स्वामी चंद्रवेश, रणधीर रेढू, आचार्य हरिदत्त सिंह रेढू, अतर सिंह, लाजपत राय चौधरी, इंद्रजीत आर्य, जयपाल मलिक, जितेंद्र, जगमति मलिक, जसमेर पहलवान, सतबीर आर्य, आजाद सिंह बांगड़, सहदेव शास्त्री, सूरजमल सिंह आर्य ने अपने विचार रखे।
देश में हो पूर्ण शराबबंदी
स्वामी आर्यवेश ने केंद्र सरकार से देश में पूर्ण शराब बंदी लागू करने की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री से शराब बंदी की राष्ट्रीय नीति बनाने की भी बात कही। स्वामी ने कहा कि जब गुजरात और बिहार में शराब बंद हो सकती है, तो पूरे देश में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जिला स्तर पर शराब बंदी समिति के साथ-साथ एसवाईएल संघर्ष समिति भी बनाई जाएगी। लोगों को जागरूक करने का अभियान तेज होगा।
11 कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
स्वामी आर्यवेश, स्वामी ओमवेश, स्वामी रामवेश ने समाज में विशेष कार्य करने पर 11 कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इनमें बाबूलाल आर्य, रामकुमार कवि, कर्मचंद फौजी, डॉ. शीशराम आर्य, जीताराम, अश्वनी कुमार, धर्मबीर खटकड़, विक्रम, हरिराम और दर्शना आर्या मुख्य रहे।