{"_id":"648ca079bd7b6638c005b8d8","slug":"jind-sub-inspector-posted-at-naguran-outpost-died-in-peeragarhi-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: नगूरां चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर की पीरागढ़ी में मौत, गुमशुदगी के एक मामले में तफ्तीश करने गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: नगूरां चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर की पीरागढ़ी में मौत, गुमशुदगी के एक मामले में तफ्तीश करने गया था
Fri, 16 Jun 2023 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:18 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार सामने आई सीसीटीवी फुटेज में सब इंस्पेक्टर सतीश नीचे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और उसे दो पुलिसकर्मी सहारा दे रहे हैं। उनके साथ गए पुलिसकर्मियों का कहना है कि सतीश को पहले उल्टियां आई थीं।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर सतीश दहिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद की नगूरां चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर सतीश दहिया की दिल्ली के पीरागढ़ी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह टीम के साथ एक गुमशुदगी के मामले में तफ्तीश करने गए हुए थे। सूचना मिलने पर एसपी सुमित कुमार ने पीरागढ़ी क्षेत्र की पुलिस से संपर्क साधा और घटना के बारे में पूछताछ की। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को पीरागढ़ी क्षेत्र के नागरिक अस्पताल में करवाया जाएगा।
विज्ञापन
फतेहाबाद निवासी सतीश दहिया काफी समय से नगूरां चौकी में सेवाएं दे रहे थे। पिछले दिनों नगूरां चौकी क्षेत्र से एक महिला घर से लापता हो गई। महिला के परिजनों ने चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। उन्होंने शिकायत में एक व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की तो उनकी लोकेशन दिल्ली की पीरागढ़ी क्षेत्र में आई। वीरवार दोपहर बाद सब इंस्पेक्टर सतीश दहिया पुलिस टीम और महिला के परिजनों को साथ लेकर पीरागढ़ी पहुंचे। वहां पर पुलिस ने महिला और एक अन्य व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद महिला के परिजनों और अन्य व्यक्ति के बीच तू-तू मै-मै हो गई। सब इंस्पेक्टर सतीश और अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों का बीच-बचाव कर दिया था। उस समय सतीश को धक्का लगा था। मृतक सतीश का परिवार फतेहाबाद शहर में रहता था। वह अपने पीछे पत्नी और एक लड़का और दो लड़कियों को छोड़ गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज में बैठे दिखाई दिए सतीश
पुलिस के अनुसार सामने आई सीसीटीवी फुटेज में सब इंस्पेक्टर सतीश नीचे बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं और उसे दो पुलिसकर्मी सहारा दे रहे हैं। उनके साथ गए पुलिसकर्मियों का कहना है कि सतीश को पहले उल्टियां आई थीं। अंदेशा है कि उसे हार्ट अटैक आया होगा। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मौत के क्या कारण रहे हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि उनकी मौत कैसे हुई है।
उनके कर्मचारी नगूरां चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर सतीश दहिया की पीरागढ़ी में मौत हो गई है। मौत होने के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस को वहां मौके की सीसीटीवी फुटेज मिली है। साथ गए पुलिस कर्मियों ने बताया कि सतीश को उल्टियां आई थी और उसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। -सुमित कुमार, एसपी, जींद।