फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind-Sonipat Green Field National Highway will be ready by Diwali

Jind News: दिवाली तक तैयार हो जाएगा जींद-सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग

Fri, 09 Aug 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 09 Aug 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Jind-Sonipat Green Field National Highway will be ready by Diwali
08जेएनडी05-जींद-सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग, जो कि दिवाली पर चालू हो जाएगा। संवाद
जींद। जींद-सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352 ए का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस राजमार्ग का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। एनएचएआई ने दावा किया है कि दिवाली पर इस राजमार्ग पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। इससे जींद के लोगों को दिवाली पर एक और राजमार्ग की सौगात मिल जाएगी।
विज्ञापन

लगभग 1350 करोड़ रुपये से बनने वाले 80 किलोमीटर लंबे इस राष्ट्रीय राजमार्ग से जींद जिले के लोगों को काफी फायदा होगा। इस राजमार्ग को नए बस अड्डे के पास रोहतक-संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाएगा। वहां पर जलेबी चौक बनाया जा रहा है। चौक पर वाहनों का उतार-चढ़ाव होगा। फिलहाल सोनीपत जाने में अभी दो से ढाई घंटे का समय लगता है, लेकिन इस राजमार्ग के निर्माण से 55 मिनट में ही यह दूरी तय की जा सकेगी। एक और राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से जींद में विकास को बढ़ावा मिलेगा। कंपनियां, उद्योग स्थापित करने को तवज्जो मिलेगी, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। फिलहाल जींद जिला 152डी नारनौल-अंबाला, 352 रोहतक-संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग, हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है, लेकिन अब जींद-सोनीपत और जम्मू-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग से भी जुड़ जाएगा।
विज्ञापन


ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए वर्ष 2018 में जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस नेशनल हाईवे का निर्माण दिसंबर 2022 तक पूरा करना था, लेकिन समय पर काम नहीं हो पाया। ऐसे में इसकी डेडलाइन बढ़ाकर नवंबर 2023 कर दी गई। बाद में इसकी डेडलाइन फिर से एक बार बढ़ानी पड़ी और इसे मार्च 2024 कर दी गई। इससे पहले ग्रीन फील्ड राजमार्ग के लिए जिले में 13 गांवों की 409 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए जिले के निर्जन, पिंडारा, लखमीरवाला, बराह खुर्द, बराह कलां, खरकरामजी, चाबरी, ललित खेड़ा, भिड़ताना, मोरखी, मालसरी खेड़ा, भंभेवा, सिवानामाल गांव से गुजरेगा। इस नेशनल हाईवे के लिए 60 मीटर चौड़ी जमीन का अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाईवे से जुड़ेगा हाईवे

जींद-सोनीपत ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे को दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाईवे से जोड़ा जाएगा। सोनीपत जिले के ईसापुर खेड़ी गांव के पास यह काम होगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने से जींद-सोनीपत की दूरी पहले से कम समय में तय की जा सकेगी। इस राजमार्ग के बनने से जींद के लोग दिल्ली भी जा सकेंगे। फिलहाल जींद से दिल्ली जाने के लिए जींद से गोहाना, सोनीपत तथा वाया रोहतक और बहादुरगढ़ दो रास्ते हैं। गोहाना शहर को ही पार करने में आधा घंटा जाम के कारण लग जाता है। जींद से वाया सोनीपत होकर दिल्ली जाने में लगभग दो घंटे तो सोनीपत तक लग जाते हैं। आगे दिल्ली पहुंचने का समय और लगता है। इसी तरह बहादुरगढ़ तक जाने में भी ज्यादा समय लग जाता है, जबकि इस राष्ट्रीय राजमार्ग से जींद से दिल्ली जाने में कम समय लगेगा।


ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग 352 ए का निर्माण 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। दिवाली तक इस राजमार्ग पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। मोहाना के पास बनाए गए टोल प्लाजा को भी शुरू कर दिया जाएगा। -मिनी सिंह, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई, सोनीपत।

08जेएनडी05-जींद-सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग, जो कि दिवाली पर चालू हो जाएगा। संवाद

08जेएनडी05-जींद-सोनीपत ग्रीन फील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग, जो कि दिवाली पर चालू हो जाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed