फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Some welcomed MP Sunita Duggal in Karmgarh village and some opposed

Jind: कर्मगढ़ गांव में सांसद सुनीता दुग्गल का कुछ ने स्वागत तो कुछ लोगों ने किया विरोध

Sun, 27 Aug 2023 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 08:39 PM IST
सार

ग्रामीणों ने सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा साढ़े चार साल में उनके गांव को कितने रुपये दिए, इसके बारे में जवाब मांगा। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि उनको गांव कर्मगढ़ में किसी ने बुलाया नहीं, तो कैसे समस्या हल हो सकती थी।

विज्ञापन
Jind: Some welcomed MP Sunita Duggal in Karmgarh village and some opposed
सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनीता दुग्गल रविवार को जींद के नरवाना क्षेत्र के गांव कर्मगढ़ पहुंची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद सुनीता दुग्गल रविवार को जींद के नरवाना क्षेत्र के गांव कर्मगढ़ पहुंची। जहां सरपंच प्रतिनिधि उमेद सिंह व अन्य ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। वहीं सामान्य चौपाल में समस्याएं सुनने पहुंची सांसद सुनीता दुग्गल का कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। एक ग्रामीण ने सांसद सुनीता दुग्गल को कहा कि जब लोकसभा का चुनाव था, तो वह जिस गली में आई थी, उसमें गड्ढे ही गड्ढे थे।

विज्ञापन


उनके द्वारा चुनाव जीतने के बाद सांसद बनते ही गली बनाने का वायदा किया था, लेकिन वह गली साढ़े चार साल में अभी तक नहीं बनी। सारे कर्मगढ़ गांव ने उनको जिताने के लिए वोट दिए थे। लेकिन चुनाव जीतने के बाद धन्यवादी दौरा भी नहीं किया। वहीं सांसद सुनीता दुग्गल के लोकसभा में पानी के मुद्दे पर कहा था कि नरवाना में पानी की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


जबकि लोग गांव धरौदी में धरने पर बैठे थे और पानी खराब होने के कारण लोगों को काला पीलिया हो रहा था।

गली नहीं बनने की शिकायत नहीं की गई : सुनीता
सांसद सुनीता दुग्गल ने बताया कि उनको जब समय मिला, वह गांव कर्मगढ़ गई थी। नरवाना हलके में जो-जो गांव रह गए थे, उनका दौरा किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा जो विरोध किया जाता है, उनके पीछे विपक्षी दल काम करते हैं। नरवाना हलका में काम हुए हैं, ऐसा कोई गांव नहीं है, जहां विकास कार्य नहीं हुए हों। जो भी समस्याएं आती थी, उनको पोर्टल पर डलवाकर या फिर अधिकारियों की बैठक लेकर दूर करवाया जाता था विरोध करने वाला केवल एक ही व्यक्ति था। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जो गली न बनवाने की बात कह रहे हैं, उन्होंने न तो ग्राम दर्शन पोर्टल पर शिकायत डाली और न ही किसी अधिकारी को दी। ग्रामीणों द्वारा उनको भी शिकायत भी नहीं दी। उनके सामने गली में गड्ढे होने का मामला आने पर उसको जल्द बनवा दिया जाएगा। जिला महामंत्री जगदीश गांवों में गए थे, ग्रामीणों को समस्याएं बताने के लिए कहा था। ताकि मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उनको समस्याएं हल करवाई जा सके। लेकिन ग्रामीणों ने कोई समस्याएं नहीं बताई। अब जब वे खुद गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए पहुंची, तो लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed