फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind SDM gunman died after being shot under suspicious circumstances

Jind: एसडीएम के गनमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकला था रविंद्र

Fri, 18 Oct 2024 10:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 18 Oct 2024 10:58 AM IST
सार

रविंद्र पिछले 20 सालों से जींद में ही एसडीएम के गनमैन के रुप में तैनात थे। मूल रुप से वह हिसार जिले के कापड़ो गांव के रहने वाले हैं, लेकिन काफी समय से यहां पुलिस लाइन कॉलोनी में ही रहते थे।

विज्ञापन
Jind SDM gunman died after being shot under suspicious circumstances
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के एसडीएम वीरेंद्र सहरावत के गनमैन 54 वर्षीय रविंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत गोली लगने से हुई। गोली भी उनकी सर्विस रिवाल्वर से ही चली है। सुबह पौने नौ बजे जब रविंद्र घर से निकले तो अचानक लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वह लहुलूहान हालत में घर के बाहर पड़े पाए गए। आसपास के लोगों ने उनको नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


54 वर्षीय रविंद्र पिछले 20 सालों से जींद में ही एसडीएम के गनमैन के रुप में तैनात थे। मूल रुप से वह हिसार जिले के कापड़ो गांव के रहने वाले हैं, लेकिन काफी समय से यहां पुलिस लाइन कॉलोनी में ही रहते थे। इस समय वह एसडीएम वीरेंद्र सहरावत के गनमैन थे। रविंद्र ने कभी शराब तो क्या धू्म्रपान भी नहीं किया। बहुत ही मिलनसार और मृदु स्वभाव के रविंद्र कुमार की मौत के पीछे क्या कारण रहे हैं, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पूरा प्रशासनिक अमला नागरिक अस्पताल में पहुंच गया और शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू की। रविंद्र फिलहाल ईएसआई के पद पर तैनात थे। सुबह वह वर्दी लगाकर ही घर से निकले थे और और वर्दी में ही वह खून से लथपथ पाए गए। रविंद्र को गोली सिर में लगी थी और आरपार हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed