{"_id":"6ab56f58b4453ea1ad07c2c4","slug":"bhoomi-pujan-for-ramlila-performance-to-begin-on-october-9-jind-news-c-199-1-jnd1005-160891-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रामलीला मंचन के लिए हुआ भूमि पूजन, 9 अक्तूबर से होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रामलीला मंचन के लिए हुआ भूमि पूजन, 9 अक्तूबर से होगा शुभारंभ
विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन करते हुए कला केंद्र के सदस्य। संवाद।
नरवाना। पुरानी अनाज मंडी स्थित रामलीला ग्राउंड में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री रामा भारतीय कला केंद्र की ओर से शनिवार को रामलीला मंचन के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। पंडित मेहर चंद पुजारी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई।
कला केंद्र के प्रधान भारत भूषण गर्ग ने बताया कि केंद्र की ओर से 15 वर्षों से रामलीला का मंचन करवाया जा रहा है। तीन वर्ष पहले तक रामलीला का आयोजन हुड्डा ग्राउंड में किया जाता था। इसके बाद से पुरानी अनाज मंडी स्थित रामलीला ग्राउंड में मंचन हो रहा है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामलीला का शुभारंभ 9 अक्तूबर को होगा। पहले दिन कलाकार श्रवण कुमार का नाटक प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगवान राम के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
कला केंद्र के संरक्षक एडवोकेट सुशील कौशिक ने बताया कि रामलीला को प्रभावी और आकर्षक बनाने के लिए कलाकार करीब एक माह से नियमित अभ्यास कर रहे हैं। कलाकार संवाद, अभिनय और मंच प्रस्तुति को बेहतर बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं।
रामलीला के आयोजन को लेकर शहरवासियों में भी उत्साह है। आयोजन के दौरान धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से भगवान राम के जीवन और आदर्शों को दर्शाया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में कला केंद्र के पदाधिकारी, कलाकार और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।