{"_id":"590a25204f1c1b0646441f21","slug":"jind-school-notice-jind-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता चल रहे स्कूलों को नोटिस, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता चल रहे स्कूलों को नोटिस, मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो, जींद।
Updated Thu, 04 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
dummy pic
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग ने जिले में चल रहे गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लगाम कसनी शुरू कर दी है। ऐसे स्कूलों की लिस्ट तैयार कर स्कूल संचालकों को नोटिस दिया जा रहा है। इसके बाद भी स्कूल संचालक स्कूलों को बंद नहीं करते तो उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। विभाग की तरफ से ऐसे स्कूलों को बाकायदा नोटिस जारी कर जल्द जवाब देने के आदेश दिए हैं।
इसके लिए जिले में लगभग दो दर्जन से ज्यादा स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें अकेले जुलाना में पांच स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों को विभाग की तरफ से वर्ष 2016 में एक साल के लिए नौवीं, दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के दाखिले के लिए अस्थायी अनुमति दी थी, लेकिन अनुमति लेने के बाद इन स्कूल संचालकों ने स्थायी मान्यता के लिए आवेदन नहीं किया। इस कारण विभाग ने अब इन स्कूलों की अस्थायी मान्यता को भी रद्द कर नोटिस जारी किया है। इन स्कूलों में मान्यता खत्म होने के बावजूद उनकी कक्षाओं में दाखिला दिया जा रहा है, जिनकी अस्थाई मान्यता भी खत्म हो चुकी है। ऐसे में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
बच्चों को गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में दाखिला न दिलाकर सरकारी और विभाग से मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही दाखिला दिलाएं। वहीं, ऐसे स्कूलों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी, जींद