{"_id":"634eeb20dc79bd55b36f0c9e","slug":"jind-roadways-department-will-run-special-buses-in-the-solar-eclipse-fair-to-be-held-on-25th-in-kurukshetra-jind-news-rtk661261992","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में 25 को लगने वाले सूर्य ग्रहण मेले में जींद रोडवेज विभाग चलाएगा स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में 25 को लगने वाले सूर्य ग्रहण मेले में जींद रोडवेज विभाग चलाएगा स्पेशल बसें
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में 25 अक्तूबर को लगने वाले सूर्यग्रहण मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज जींद डिपो ने 24 व 25 अक्तूबर को स्पेशल बस चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ-साथ कर्मशाला प्रबंधक को भी निर्देश दिए गए हैं कि जींद से कुरुक्षेत्र मेले में जाने वाले बस पर रूट बोर्ड लगवाए जाएं, जिससे यात्रियों को कुरुक्षेत्र जाने वाली बस के बारे में आसानी से पता चल सके। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जींद डिपो से एक क्रेन व चालक को 24 अक्तूबर तक कुरुक्षेत्र कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि सूर्यग्रहण पर कुरुक्षेत्र में मेला भरने की परंपरा प्राचीन समय से है। मान्यता है कि कुरुक्षेत्र में सूर्यग्रहण पर स्नान करने से 108 अश्वमेघ यज्ञ के बराबर फल मिलता है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि सूर्यग्रहण पर श्रद्धालु कुरुक्षेत्र में स्नान करने आते हैं। कुरुक्षेत्र डिपो की जींद में नाइट स्टे करने वाली बस सुबह आठ बजे जींद से कुरुक्षेत्र के लिए चलती है। वहीं दूसरी बस जींद से कुरुक्षेत्र के लिए सुबह नौ बजकर दस मिनट पर बस चलती है। इसके बाद सुबह सवा 11 बजे व दोपहर एक बजे भी जींद से कुरुक्षेत्र के लिए बस चलती है।
25 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में लगने वाले सूर्यग्रहण मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए जींद, नरवाना व सफीदों उपकेंद्र से 24 व 25 अक्तूबर को स्पेशल बस चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को कुरुक्षेत्र पहुंचने में आसानी रहेगी। जिस भी समय यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी, उसी समय कुरुक्षेत्र के लिए बस भेज दी जाएगी। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
-अशोक कौशिक, रोडवेज जीएम, जींद डिपो।