{"_id":"5908d9084f1c1b0646441162","slug":"jind-protest-ladies-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवाहा में महिलाओं ने शराब के ठेके को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवाहा में महिलाओं ने शराब के ठेके को तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 03 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
सिवाहा गांव में शराब के ठेके की दीवार को तोड़ती हुई महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव सिवाहा की मुख्य गली पर बने शराब के ठेके विरोध में मंगलवार को महिलाएं उतर आईं। महिला ने शराब ठेके पर हंगामा कर दिया। इस दौरान वहां बैठे कारिंदे ठेके को बंद करके फरार हो गए। बाद में महिलाओं ने शराब के ठेके को तोड़ दिया। इसके कारण ठेके के अंदर रखी शराब की बोतलें टूट गईं। बाद में घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव सिवाहा के मुख्य गली के बाहर शराब का ठेका है।
शराब ठेके पर लगे रहे शराबियों के जमावड़े से परेशान होकर महिलाएं मंगलवार को इकट्ठी होकर ठेके पर पहुंच गईं। वहां से ठेके को हटाने की मांग करने लगीं। महिलाओं के कड़े तेवरों को देखते हुए शराब ठेके का करिंदे मौका पाकर उसे बंद करके वहां से फरार हो गए।
बाद में महिलाओं ने शराब ठेके में तोड़फोड़ कर ठेके की एक दीवार को तोड़ दिया। दीवार टूटने के चलते ठेके के अंदर रखी शराब की बोतल व अन्य सामान नष्ट हो गए। महिलाओं का आरोप था कि शराब ठेका गांव की मुख्य गली पर खुला है। इसी रास्ते से बाहर पढ़ने को जाने वाली छात्राओं व अपने काम से जाने वाली महिलाओं को निकलना होता है। ठेके के बाहर पूरे दिन शराबी और आवारा किस्म के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। जो इस रास्ते से निकली वाली महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं।
विज्ञापन
इसके कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। शराब को ठेके को हटाने के लिए कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन वहां से ठेके हटाया नहीं जा रहा। तोड़फोड़ की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।