{"_id":"58fa52254f1c1ba35c8b46e3","slug":"jind-poll-breaks-supply-stop-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से टूटा पोल, बिजली व्यवस्था प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से टूटा पोल, बिजली व्यवस्था प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sat, 22 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
नगूरां गांव में टूटे बिजली के ट्रांसफार्मर के पोल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगूरां गांव में वीरवार देर शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बिजली के ट्रांसफार्मर का पोल टूट गया। इससे आधे गांव में अंधेरा छाया रहा। गर्मी के मौसम में लोगों को बिजली भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि वीरवार देर शाम को सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर के पोल में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से कालोनी के लोगों को पूरी रात अंधेरे में गुजारना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली निगम के आला अधिकारियों के मामला संज्ञान में होने के बाद भी पोल नहीं लगाया जा रहा है।
इससे लोगों का काफी परेशानी हो रही है। इस मामले को लेकर बिजली निगम नगूरां के एसडीओ विजयपाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जल्द ही मामले को लेकर कर्मचारियों को बोलकर बिजली के टूटे पोल का बदलवाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन