{"_id":"58a9e24b4f1c1b921ad86661","slug":"jind-player-play-in-japan-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" एशियन विंटर गेम्स में विकास राणा लेंगी भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन विंटर गेम्स में विकास राणा लेंगी भाग
अमर उजाला ब्यूराो, जींद
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी विकास राणा ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जापान में 19 से 26 फरवरी तक होने वाली एशियन विंटर गेम्स में बांगर की बेटी विकास राणा हिस्सा लेगी। प्रदेश से विंटर गेम्स में हिस्सा लेने वाली विकास राणा एक मात्र खिलाड़ी हैं। जापान जाने से पहले विकास राणा ने बताया कि टीम का हिस्सा बनना उसके लिए गर्व की बात है। प्रदेश से वह एक मात्र खिलाड़ी है जो इस टीम में शामिल हैं। प्रतियोगिता में देश की खिलाड़ी होने पर गर्व है। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करना उद्देश्य है। यह आठवीं विंटर चैंपियनशिप है। इस प्रतियोगिता में 15 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
राणा ने बताया कि क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में वह हिस्सा लेंगी। 2012 में पहली बार नेशनल के लिए क्वालिफाई किया था। दूसरा नेशनल 2013 में खेला जिसमें पहले राउंड में तीसरे स्थान पर रहीं। दूसरे राउंड में फिसलने की वजह से चौथे स्थान पर रही। 2014 में नेशनल फिर खेला तो 2016 में नेशनल खेला जिसमें उसकी पोजिशन चौथे स्थान पर रही। 2014 में माउंट एवरेस्ट के लिए सेलेक्शन हुआ, लेकिन पैसों की कमी की वजह से वह नहीं जा पाई।
विज्ञापन