{"_id":"58daad854f1c1b9b7663dbdc","slug":"jind-phc-new-nagura-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगूरां में पीएचसी का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगूरां में पीएचसी का रास्ता साफ
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
डीडीहाट अस्पताल में खाली पड़ा महिला डाक्टर का कक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं की परेशानी से दो चार हो रहे नगूरां और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने नगूरां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनाने की योजना को हरी झंडी दे दी है। इसके लिए 12 कर्मचारियों के पद भी स्वीकृत किए गए हैं। अब सिविल सर्जन कार्यालय को पंचायत के साथ मिलकर जगह तय करनी है। फिलहाल जमीन पंचायत द्वारा मुहैया करवाई जाएगी। दरअसल, करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नगूरां में पीएचसी बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए साइट भी देखी, लेकिन इसका भवन बनने से पहले किसी निजी भवन में पीएचसी चलाने की योजना बनाई गई है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने 12 कर्मचारियों के स्टाफ को स्वीकृति देते हुए पीएचसी का काम शुरू करने के आदेश दिए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को करीब एक माह बाद स्वास्थ्य सेवाएं मिलने लगेंगी।
ये पद स्वीकृत
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार नगूरां में बनने वाली पीएचसी के लिए एक चिकित्सा अधिकारी पुरुष, एक महिला चिकित्सा अधिकारी, एक डेंटल सर्जन, एक फार्मासिस्ट, दो स्टाफ नर्स, एक लैब टेक्निशियन, एमपीएच महिला एक, एमपीएच पुरुष एक के अलावा तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों को स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
नगूरां में दो पंचायत
नगूरां जिले का बड़ा गांव है। यहां दो पंचायत बनती हैं। वहीं आसपास के क्षेत्रों को भी पीएचसी बनने काफी लाभ होगा। हालांकि फिलहाल लोग कंडेला गांव स्थित सीएचसी से इलाज लेते हैं, लेकिन गांव में ही सुविधा मिलने से काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
डेपुटेशन पर होगी स्टाफ की नियुक्ति
फिलहाल पीएचसी के लिए अलग से स्टाफ की नियुक्ति नहीं की जा रही है। ऐसे में जिला के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों से डेपुटेशन पर स्टाफ लगाया जाएगा। इसके लिए कंडेला सीएचसी के एसएमओ को पंचायत से मिलकर पीएचसी के लिए जगह तय करने को कहा गया है। अगले महीने में पीएचसी शुरू करवा दी जाएगी। -डॉ. संजय दिया, सिविल सर्जन
पंचायत दिलवाएगी जगह
गांव में पीएचसी बनना बेहद खुशी की बात है। स्वास्थ्य विभाग को पीएचसी के लिए जगह दिलवा दी जाएगी। इसके लिए अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा।
जसवंत सिंह, सरपंच।