{"_id":"58fe4e8d4f1c1bbb38c0bede","slug":"jind-old-peoples-protest-penson-bank-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ापा पेंशन न मिलने पर बुजुर्गों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुढ़ापा पेंशन न मिलने पर बुजुर्गों ने बैंक के बाहर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
पैंशन नहीं मिलने से परेशान युको बैंक के बाहर खड़े बुजुर्ग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाखेड़ा में बुढ़ापा पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्गों ने सोमवार को यूको बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। बुजुर्गों का कहना है कि बैंक मैनेजर उनको समय पर पेंशन नहीं दे रहा है। गांव के सरपंच सुरेश फौजी ने बताया कि बैंक मैनेजर बुजुर्गों के साथ मनमानी कर रहा है।
जब भी उससे पेंशन नहीं मिलने पर सवाल पूछा जाता है तो वो कहता है कि करनाल हेड ऑफिस से जाकर खुद पता कर लो। पेंशन न मिलने से परेशान बुजुर्गों का कहना है कि बैंक से उन्हें समय पर पेंशन नहीं मिल पा रही। वे भयंकर गर्मी में बैंक के हर रोज चक्कर काटने पर मजबूर हो रहे हैं। कई बुजुर्गों का कहना था कि वे पेंशन के सहारे ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं। बुजुर्गों ने प्रशासन से समय पर बैंक से पेंशन देने की गुहार लगाई है।
क्या कहते हैं बैंक मैनेजर
बुढ़ाखेड़ा के यूको बैक के ब्रांच मैनेजर चंकी राज सिंह ने कहा कि बुजुर्गों को कोई समस्या नहीं है। फरवरी महीने की पेंशन 10 दिन पहले बांटी गई थी। मार्च महीने की अभी डाल रहे हैं। जो कि उनके खाते में आते ही दे दी जाएगी। जब उनसे बुजुर्गों की समस्याओं और परेशानियों के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई भी बात करनी है या पूछताछ करनी है, तो करनाल जाकर बात करो। मैं आपसे कोई बात करने में सक्षम नहीं हूं।