{"_id":"58d023734f1c1be5431a2c38","slug":"jind-no-bus-passanger-unhappy-jind-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिलीं बसें, जूझते रहे लोग, आज राहत की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिलीं बसें, जूझते रहे लोग, आज राहत की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
बस स्टेंड पर बसों की इंतजार करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाट आंदोलन और सूरजकुंड में चल रही एग्रो समिट के कारण बसों की कमी झेल रहे लोगों को सोमवार को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं मंगलवार से कुछ राहत मिल सकती है। गौरतलब है कि रोडवेज की 28 बस जाट आरक्षण के चलते प्रशासन ने ली हैं, जबकि फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे एग्रो समिट के लिए भी प्रतिदिन 25 बस जा रही हैं। मंगलवार से सूरजकुंड जाने वाली बस नहीं जाएंगी। ऐसे में रोडवेज के बेड़े में यात्रियों के लिए 25 और बस उपलब्ध होंगी। वहीं जाटों के दिल्ली कूच टलने के कारण प्रशासन की ओर से भी कुछ बस वापस मिल सकती हैं।