फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind news

Jind News: रेस्टोरेंट पर पुलिस का छापा पांच महिला समेत सात मिले

Sat, 11 Mar 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
jind news
जींद। हासी-ब्रांच नहर के पास बने एक रेस्टोरेंट पर शुक्रवार को पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी की। इस दौरान युवती समेत पांच महिला तथा दो व्यक्ति यहां कमरों में पाए गए। पुलिस उन लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने लग गई। हालांकि पुलिस देर शाम तक जानकारी देने से बचती रही लेकिन मामले मे विभागीय कानून के जानकारों से राय लेने की बात कही। रेस्टोरेंट पर हुई कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि हांसी ब्रांच नहर के निकट खेतों में बने रेस्टोरेंट में संदिग्ध लोगों का आवागमन लगा रहता है। इसमें अनैतिक कार्य से नाकारा नहीं जा सकता है। इसके आधार पर पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापेमारी की। रेस्टोरेंट में बने कमरों में दो व्यक्ति तथा युवती समेत पांच महिला पाई गई। सभी आसपास इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। युवती तथा महिला व व्यक्ति किस उद्देश्य से यहां पर आए हुए थे। इसके बारे में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। रेस्टोरेट में क्या हो रहा था, इसकी जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई थी। जो लोग वहां मिले उनसे पूछताछ की जा रही है। कानून विशेषज्ञों से राय ली जा रही। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed