फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind news, hindi news,rani talab

कब सुधरेंगे रानी तालाब के हालात

Sun, 03 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sun, 03 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
jind news, hindi news,rani talab
सफाई करते डीसी। - फोटो : bureau
जींद का सिटी सिंबल बना रानी तालाब छह करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद अपने हालात पर आंसू बहा रहा है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर जींद रियासत के राजाओं द्वारा बनवाया गया रानी तालाब पिछले करीब दस साल से पानी के इंतजार में है। इतना ही नहीं पिछले चार साल से रानी तालाब के जीर्णोधार का काम चल रहा है, लेकिन अभी तक इसे अपना वास्तविक स्वरूप नहीं मिला है।
विज्ञापन


शहर के बीचोंबीच बने रानी तालाब का जींद के लिए ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से खासा महत्व है, लेकिन इसे प्रशासन की उदासीनता कहें या सरकारी सिस्टम की कार्यशैली दस साल से रानी तालाब में पानी नहीं डल पाया है। जीर्णोधार के नाम पर शुरू हुआ काम पिछले चार साल से चल ही रहा है। जिस तालाब में कभी जींद रियासत की रानी नहाने के लिए आती थी, आज वह वीरान पड़ा है। ऐसे में शहर की सामाजिक संस्थाएं और लोग अन्य लोग प्रशासन से रानी तालाब में पानी डालने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

छह करोड़ खर्च, नतीजा शून्य
करीब चार साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रानी तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए छह करोड़ रुपये से अधिक की घोषणा की थी। इसमें से अधिकतर खर्च भी हो चुका है, लेकिन अभी तक इसमें पानी नहीं डाला गया है। अब तक प्रशासन रानी तालाब में बनने वाले वाटर फाल पर पेंच फंसा हुआ है। पिछले करीब छह महीने से प्रशासन इसे सुलझा भी नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर का पर्यटन केंद्र
दरअसल रानी तालाब शहर का सबसे बड़ा पर्यटन केंद्र है। कुछ साल पहले जब रानी तालाब में पानी भरा गया था, यहां नौकाविहार भी होता था। समय के साथ रानी तालाब का पानी सूख गया और यह प्रशासनिक उपेक्षा की भेंट चढ़ गया। अब यह सूखा पड़ा है। कभी अपनी खूबसूरती पर इतराने वाला रानी तालाब आज बदहाली पर आंसू बहा रहा है।

मिला है नया लुक
दरअसल सौंदर्यीकरण के चलते रानी तालाब को नया लुक दिया गया है। अब सिर्फ रानी तालाब में पानी डालने की देरी है। इसके बाद रानी तालाब फिर से गुलजार हो जाएगा और पर्यटकों को अपनी ओर खींचेगा। फिलहाल जींद के लोगों को किसी ऐसे पर्यटक स्थल की कमी खल रही है, जहां वे अपना समय बीता सकें।


पानी भरने के लिए सफाई शुरू
रानी तालाब में पानी भरने की मुहिम के तहत यहां सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को भी तीन घंटे तक 400 स्वयं सेवकों ने सफाई कार्य में भाग लिया। इसमें अन्ना टीम, चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी व वीसी मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह ने भी सफाई अभियान चलाया। रानी तालाब को पानी डालने के लिए तैयार किया जा रहा है।
विनय सिंह, डीसी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed