फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind murder... The accused murdered Sanjay to avenge the attack on brother and father.

Jind News: जींद हत्या... भाई व पिता पर किए गए हमले का बदला लेने के लिए आरोपी ने की संजय की हत्या

Sat, 30 Nov 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 30 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Jind murder... The accused murdered Sanjay to avenge the attack on brother and father.
महाबीर मित्तल
विज्ञापन

सफीदों। सफीदों के पानीपत रोड स्थित बुटाना ब्रांच नहर मोड़ पर हत्या करने वाला आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक संजय का पड़ोसी सुंदर था। इसके खिलाफ पुलिस ने हत्या के आरोपों में मामला दर्ज किया है। संजय बीए पास था और फौज में जाने की तैयारी कर रहा था।
आरोपी सुंदर ने पहले योजनाबद्ध तरीके से उसी बस में बैठकर उसके साथ 16 किलोमीटर का सफर तय किया। फिर जैसे ही वह बस से बुटाना ब्रांच नहर पर उतरा तो उसके साथ बस से उतरते ही गोलियां मारकर गांव ऐंचरा कलां निवासी संजय की हत्या कर दी। उसने संजय का दम टूटने से पहले बात करते-करते भी एक गोली सिर में दाग दी। वहीं हत्यारोपी ने संजय को पैर मारकर देखा कि वह मर गया है या नहीं। बस में बैठे हुए यात्री काफी सहमे हुए थे। इससे पुलिस को मामला ट्रेस करने में काफी आसानी हुई और आरोपी की पहचान होने पर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

आरोपी सफीदों के एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर लगा हुआ था, जोकि अपने पास लाइसेंसी पिस्टल भी रखता था। गांव ऐंचरा कलां निवासी संजय ने वर्ष 2003 में हमलावर आरोपी सुंदर के भाई राकेश व पिता दरिया को गोली मारी थी। उसी बात का बदला लेने व अपनी जान बचाने की नीयत से सुंदर ने संजय की हत्या की। मामले में सफीदों पुलिस ने 26 जून 2003 को संजय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। ठीक इससे एक दिन पहले ही संजय असंध के गांव बला में 25 जून 2003 को पवन नामक युवक की हत्या में शामिल था। इसमें वह फिलहाल करनाल जेल में सजा काट रहा था। सजा काटने के बाद दो साल पहले वह जेल से बाहर आया था। इसके बाद भी उसके ऊपर केस दर्ज होने का सिलसिला लगातार जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed