फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, mandi, jaat, harayana

आज नई अनाज मंडी में बनेगी आंदोलन की रूपरेखा

Sun, 21 May 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद
अमर उजाला ब्यूरो जींद Updated Sun, 21 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
jind, mandi, jaat, harayana
नई अनाज मंडी में कार्यकार्ता सम्मेलन के लिए तैयारी करते समिति के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति सोमवार को नई अनाज मंडी में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। इसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक भी शिरकत करेंगे। संघर्ष समिति का कहना है कि 19 मार्च को सरकार के साथ दिल्ली में हुई बातचीत में कई मुद्दों पर सहमति बनी थी। इसमें पिछले साल फरवरी में जान गंवाने वाले लोगों को पक्की नौकरी, जेल में बंद युवाओं की रिहाई व जाट आरक्षण की दिशा में सरकार का काम शामिल था। सरकार ने 50 दिन में मांगें पूरी करने की बात कही थी, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है। इसके चलते संघर्ष समिति ने नए आंदोलन की रूप रेखा बनाई है। समिति का दावा है कि जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला के हर गांव से लोग शिरकत करेंगे।  


मांगें पूरी करे सरकार 
सरकार ने समिति के साथ मांगों पर सहमति बनाने के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं की है। समिति टकराव नहीं चाहती, लेकिन सरकार की मंशा सही नहीं है। आज भी 37 युवा जेलों में बंद हैं। बहुत सारे लोगों पर झूठे केस दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। इसके लिए अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। -कैप्टन रणधीर सिंह चहल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed