फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Mahapanchayat of Khaps of North India started in Danoda village

Jind: दनौदा गांव में शुरू हुई उत्तर भारत की खापों की महापंचायत, देशभर की 300 खापों के प्रतिनिधि ले रहे भाग

Sun, 28 Jul 2024 12:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 12:16 PM IST
सार

लव मैरिज, सहमति संबंध और समलैंगिकता जैसे मुद्दों पर महापंचायत में चर्चा हो रही है। देशभर की 300 खापों के प्रतिनिधि इसमें भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
Jind: Mahapanchayat of Khaps of North India started in Danoda village
जींद में खापों की महापंचायत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद में सर्वजातीय बिनैण खाप के बुलावे पर गांव दनौदा के ऐतिहासिक चबूतरे पर उत्तर भारत की खापों की महापंचायत रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुई। महापंचायत में पूरे देश से 300 खापों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन


बिनैण खाप प्रधान रघुवीर सिंह नैन ने कहा कि समाज के ताने-बाने को बचाए रखना तथा सभ्य समाज का निर्माण करना सर्वजातीय बिनैण खाप पंचायत का मुख्य एजेंडा सदियों से रहा है और सामाजिक मर्यादाओं एवं परंपराओं के स्वच्छ निर्वहन के प्रति जनसाधारण में जागरूकता खापों की मुख्य विचारधारा रही है। 
विज्ञापन


खाप महापंचायत में समाज में फैली कुरीतियों के निवारण और वर्तमान में सामाजिक ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। इसके अलावा लव मैरिज, सहमति संबंध और समलैंगिकता पर विशेष जोर है। इन तीनों मुद्दों से सामाजिक मर्यादाएं तार-तार हो रही हैं और भाईचारे में कमी के कारण समाज पतन की ओर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी रामनिवास गर्ग ने बताया कि खाप महासम्मेलन में काफी संख्या में खाप प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सभी अपनी-अपनी राय रखेंगे। उसके बाद फैसला लिया जाएगा। इसमें जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर हिंदू मैरिट एक्ट में बदलाव की मांग की जा सकती है। इसके अलावा सभी प्रतिनिधि अपने-अपने विचार रखने के बाद कोई फैसला लेंगे। शाम तक अंतिम फैसला होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed