फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind Junction will have two entry and two exit routes for PM Modi's programme.

Jind News: पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर जींद जंक्शन पर बनेंगे दो एंट्री और दो एग्जिट मार्ग

Mon, 06 Jul 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Jind Junction will have two entry and two exit routes for PM Modi's programme.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई के दौरो को देखते हुए जंक्शन पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रविवार को रेलवे महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय विशेष ट्रेन से सुबह 11:40 बजे जंक्शन पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने स्टेशन परिसर, नए भवन, यात्री सुविधाओं, प्रवेश और निकास मार्गों के साथ-साथ हाइड्रोजन प्लांट की तैयारियों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टेशन पर भीड़ और वीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए दो अलग-अलग एंट्री और दो एग्जिट मार्ग बनाए जाएं ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान स्टेशन तक जाने वाले रास्ते पर करीब पांच-पांच फुट तक हुए अतिक्रमण का मामला भी सामने आया जिससे सड़क संकरी हो रही है। इससे बड़े वाहनों और सुरक्षा काफिले के आवागमन में दिक्कत हो सकती है। इस पर महाप्रबंधक ने स्पष्ट कहा कि जिला पुलिस के सहयोग सेजल्द अतिक्रमण हटाया जाए। इस मौके पर डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी और प्रिंसिपल मैकेनिकल चीफ इंजीनियर डिंपी गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने प्लांट का दौरा कर कार्यों की प्रगति देखी

रेलवे के महाप्रबंधक ने हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण किया और यहां तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से ट्रायल, सुरक्षा मानकों और शेष कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं।

वर्जन
हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल अंतिम चरण में है। फिलहाल हाइड्रोजन गैस बाहर से मंगाई जा रही है। प्रयास है कि एक सिस्टम यहां भी विकसित किया जाए ताकि बाहर से गैस मंगवानी न पड़े। -राजेश कुमार पांडेय, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे नई दिल्ली


हाइड्रोजन ट्रेन ने पानीपत रूट पर लगाए दो चक्कर
जींद। हाइड्रोजन ट्रेन का रविवार को पानीपत रूट पर ट्रायल किया गया। ट्रेन ने जींद और पानीपत के बीच दो चक्कर लगाए। ट्रेन 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दोड़ी। हाइड्रोजन ट्रेन का हाई-स्पीड परीक्षण अब अंतिम चरण में है और सभी तकनीकी मानकों पर इसकी लगातार जांच की जा रही है। ट्रायल के दौरान रेलवे के इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पूरी यात्रा पर नजर बनाए रही। ट्रेन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, इंजन की कार्यक्षमता, सिग्नलिंग, ट्रैक पर संतुलन और अन्य तकनीकी पहलुओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। रन-थ्रू ट्रायल के दौरान ट्रेन को बिना अनावश्यक ठहराव के निर्धारित रूट पर दौड़ाकर उसके प्रदर्शन का आकलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed