फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind ITI ranks second in the state in terms of admission applications

Jind News: दाखिला आवेदन के मामलों में प्रदेश में दूसरे नंबर पर जींद आईटीआई

Sat, 15 Jun 2024 01:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Jind ITI ranks second in the state in terms of admission applications
14जेएनडी22-राजकीय आईटीआई जींद में दाखिला प्रक्रिया पूरी करवाते विद्यार्थी। संवाद
जींद। आईटीआई में दाखिले करवाने को लेकर विद्यार्थियों की भीड़ जुटने लगी है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं। दाखिले को लेकर जिले में जींद शहर की राजकीय आईटीआई हमेशा की तरह विद्यार्थियों की पहली पसंद बनी हुई है। प्रदेश की विभिन्न राजकीय आइटीआई में अब तक हुए आवेदनों की संख्या में जींद की आइटीआई दूसरे नंबर पर है। कैथल की राजकीय आइटीआई में अब तक सबसे ज्यादा 5155 आवेदन आए हैं, वहीं जींद की राजकीय आईटीआई में 4645 आवेदन हुए हैं। ऐसे में आईटीआई में दाखिले को लेकर मारामारी रहेगी। आईटीआई खेड़ाखेमावती (सफीदों) में मैकेनिक मोटर व्हीकल व टर्नर व्यवसाय शुरू हो गया है। इसके अलावा फिटर व कोपा की अतिरिक्त यूनिट शुरू की गई है।
विज्ञापन


दाखिले के लिए जींद में कुल 5244 सीटों पर होगी प्रतिस्पर्धा

जींद जिले में 9 सरकारी और 16 निजी आईटीआई हैं, इनमें 5244 के करीब सीटें हैं। जिनमें सरकारी आईटीआई की 2688 और प्राइवेट आईटीआई की 2556 सीटें शामिल हैं। दसवीं में करीब 19 हजार और 12वीं में 17 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पास आउट हुए हैं। ऐसे में दाखिले के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। इस बार परिणाम बढिय़ा रहा है, इसलिए मेरिट लिस्ट भी काफी ऊंचे तक जाएगी। 7 जून के प्रथम सप्ताह से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। जिले के विभिन्न राजकीय आइटीआई में निर्धारित सीटों से तीन गुणा विद्यार्थी दाखिले के लिए लाइन में हैं। आवेदक को एडमिशनस डाट आईटीआई हरियाणा डाट जीओवी डाट इन पर आवेदन करना होगा। दाखिले को लेकर हर तरह की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से राजकीय आईटीआई सहित अन्य आईटीआई में हेल्प डेस्क लगा दिया गया है।
विज्ञापन


प्रार्थी अपनी योग्यता अनुसार व्यवसाय और संस्थान के लिए भरें विकल्प

आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थी के पास अपना आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, ई-मेल आईडी, बैंक खाता संख्या, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, नवीनतम फोटो, हरियाणा के स्थायी निवासी का प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेज जरूरी हैं। ऑनलाइन दाखिला आवेदन पत्र में प्रार्थी अपनी योग्यता अनुसार व्यवसाय व संस्थान के विकल्प भर सकता है। आईटीआई में एडमिशन फॉर्म भरने के लिए अलग से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता। इसके अतिरिक्त आवेदन कर्ता अपने स्तर पर या किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर भी आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून है। दाखिला लेने के इच्छुक आवेदन कर्ता को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश की आईटीआई की टॉप टेन सूची

आईटीआई

दाखिले के लिए आवेदन आए

राजकीय आईटीआई कैथल
5155

राजकीय आईटीआई जींद
4645

राजकीय आईटीआई भिवानी
4545

राजकीय आईटीआई हिसार
4343

राजकीय आईटीआई यमुनानगर
3549

राजकीय आईटीआई अंबाला
3424

राजकीय आईटीआई सिरसा
3264

राजकीय आईटीआई करनाल
3054

राजकीय आईटीआई नरवाना
2760

राजकीय आईटीआई बरवाला
2671



जींद की राजकीय आईटीआई में अब तक दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा आवेदन हुए हैं। यहां विभिन्न 23 ट्रेड में 896 सीट हैं, जिसमें दाखिले के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की सहायता के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क भी लगाए गए हैं।

अनिल गोयल, प्रिंसिपल, राजकीय आईटीआई जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed