{"_id":"57bb45224f1c1bf53ed4fc4a","slug":"jind-harayana-water-supply-dirty-water-womens-held-protest-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलघर का पानी प्रदूषित, दो किमी दूर से लाना पड़ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलघर का पानी प्रदूषित, दो किमी दूर से लाना पड़ रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव बराड़खेड़ा में गंदा पेयजल सप्लाई होने से परेशान महिलाओं ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का कहना है कि ग्रामीणों ने इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग को कई बार अवगत करवाया है, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पा रहा है। इसके कारण महिलाओं को पेयजल दूरदराज से खेतों से लाना पड़ रहा है। महिला ममता, सुशीला, संतोष, बीरमति, अंगूरी, भरपाई, शीला ने बताया कि पानी की यह किल्लत काफी समय से बनी हुई है। इस समस्या के समाधान के लिए वो प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक गुहार लगा चुकी हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला।
समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। महिलाओं का कहना है कि वो खेतों से लगभग दो किलोमीटर दूर से पेयजल लाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जलघर से जो पानी सप्लाई होता है वो किसी भी लिहाज से पीने लायक नही है। गांव में पेयजल से कई बीमारियां फैली हुई है। प्रशासन समस्या की ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। जलघर का पेयजल भी उन तक नही पहुंच रहा है, क्योंकि कुछ दिन पहले बिजली विभाग के पोल लगाते समय पाइप लाइन टूट गई।