{"_id":"57b756f74f1c1b363c6ebaad","slug":"jind-harayana-teachers-joining-latter-recived-guest-teacher-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट टीचर्स को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट टीचर्स को मिले नियुक्ति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
गेस्ट टीचर्स को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में सभी 235 गेस्ट टीचर्स को शिक्षा विभाग ने नियुक्ति पत्र देकर स्कूल अलॉट कर दिए हैं। शुक्रवार देर सायं तक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गेस्ट टीचर्स को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। प्रदेश सरकार ने इसी साल 31 मार्च को हटाए गए गेस्ट टीचर्स को दोबारा नियुक्ति देने का फैसला लिया है। शुक्रवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा वर्क लोड के आधार पर गेस्ट टीचर्स को संबंधित स्कूलों में भेजा गया। मिडिल स्कूल गेस्ट टीचर्स को नियुक्ति पत्र के लिए इंतजार करना पड़ा। विभाग ने पहले सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति की गई। इसके बाद मिडिल स्कूलों में गेस्ट टीचर्स को नियुक्ति पत्र देकर भेजा गया।
सभी गेस्ट टीचर्स को स्कूल अलॉट किए गए
देर सायं तक सभी गेस्ट टीचर्स को नियुक्ति पत्र देकर संबंधित स्कूलों में भेज दिया गया है। पहले सीनियर और हाई स्कूलों में नियुक्तियां दी गई। बाद में मिडिल स्कूलों में गेस्ट टीचर्स भेजे गए।
विज्ञापन
सत्यावती, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
जींद।