फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, surjewala says, bjp govt, fails, insurance policy, failed, harayana

रणदीप सिंह सुरजेवाला का भाजपा सरकार पर पलटवार

Mon, 12 Sep 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 12 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, surjewala says, bjp govt, fails, insurance policy, failed,  harayana
कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद रणदीप सिंह सुरजेवाला व शमशेर सिंह सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि केंद्र सरकार के 25 माह और प्रदेश सरकार के 22 माह के बाद साफ हो गया है कि दोनों सरकारों को आम आदमी के हितों से कोई सरोकार नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी है कि न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाए। सुरजेवाला शनिवार सायं पंजाबी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को किसी भी वर्ग के हितों से सरोकार नहीं है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों की फसलों के बीमा योजना के नाम पर 12 हजार करोड़ रुपये वसूल लिए, जबकि फसल खराब होने पर कोई पैसा किसानों को मिलेगा भी या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन


केंद्र की यूपीए की सरकार ने जब किसानों के 72 हजार करोड़ रुपये के ऋण माफ किए, तो पीएम मोदी ने खूब हल्ला मचाया कि गलत किया। लेकिन अब मोदी ने एक लाख 12 हजार करोड़ रुपये बड़े घरानों के माफ कर दिए और किसान आज फिर कर्ज के बोझ के नीचे दबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 18 सितंबर को किसान मजदूर हुंकार रैली में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर किसान खेत मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला, बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला, जगरूप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, एडवोकेट सुशील कौशिक, जियालाल गोयल, दिवान बालकृष्ण, पूर्व पार्षद रामपाल उझाना, नप के पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला, रोहताश सिंगला, दिलबाग नैन लोन, राजू पार्षद, पूर्व पार्षद कर्मबीर सैनी, डॉ. राही, संजीव धमतान, सतबीर दबलैन, मनोज नैन, प्रवीण शर्मा, रामफल नैन, गंगासिंह दबलैन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed