{"_id":"57c5caf54f1c1bc6162cb2ec","slug":"jind-harayana-sakshi-malik-selfie-online-museam-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी मलिक ने पिता के साथ ऑनलाइन म्यूजियम में डाली सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी मलिक ने पिता के साथ ऑनलाइन म्यूजियम में डाली सेल्फी
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 30 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान द्वारा बनाए गए ऑन लाइन सेल्फी विद डॉटर म्यूजिम में ओलंपियन साक्षी मलिक, पीवी सिंधु सहित कई अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने परिजनों के साथ सेल्फी डाली हैं। जागलान ने बताया कि मंगलवार को ओलंपियन और हरियाणा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेस्डर साक्षी मलिक ने अपने पिता सुखबीर मलिक के साथ ली गई सेल्फी अपलोड की है। अब लोग सेल्फी विद डॉटर की वेबसाइट से सेल्फी को डाउनलोड भी कर सकते हैं। अब हर सेल्फी पर साक्षी मलिक के हस्ताक्षर होंगे।
जागलान के अनुसार इससे पहले बैडमिंटन में ओलंपिक में रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने अपने पिता रमना के साथ सेल्फी अपलोड की थी। इसके साथ ही ओलंपिक में महिला हॉकी टीम की सदस्या पूनम मलिक ने अपने पिता के साथ, 400 मीटर दौड़ में ओलंपिक में भाग लेने वाली निर्मला श्योराण कॉमनवेल्थ गेम में पदक विजेता पिंकी जांगड़ा और सोनिया लाठर ने अपनी मां के साथ सेल्फी अपलोड की।