{"_id":"57b7594e4f1c1b18206ead3c","slug":"jind-harayana-president-meet-childrens-rakshabhandhan-delhi-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति के साथ राखी पर्व मनाया विद्यार्थियों ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपति के साथ राखी पर्व मनाया विद्यार्थियों ने
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति को अपना परिचय देते हुए स्कूल के बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव मुआना के महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्राओं ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ राखी का पर्व मनाया। स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रपति को राखी बांधी। स्कूल की छात्रा मंजू, राखी, निशा ने बताया कि उनके जीवन के ये अहम पलों में से एक है। जिन्हें वे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से मिलने से उन्हें जीवन में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है। अब लगता है कि उन्हें भी जीवन में कुछ ऐसी ऊंचाइयों को प्राप्त करने होंगे, जिससे उनका और उनके क्षेत्र का नाम रोशन हो सके। इस अवसर पर स्कूल के निर्देशक अजय राणा ने बताया कि राष्ट्रपति से मिलकर बच्चे काफी उत्साहित थे।
