फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, patitent, ambulance, wating, hospital, harayana

आधा घंटे से अधिक देर तक एंबुलेंस के इंतजार में तड़पता रहा मरीज

Wed, 14 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 14 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, patitent, ambulance, wating, hospital,  harayana
नागरिक अस्पताल के बाहर स्ट्रेचर पर एंबुलेंस का इंतजार करते घायल मनोहर दास। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भले ही सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं मुहैया होने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन जींद के नागरिक अस्पताल में सुविधाओं की कलई खुल रही हैं। एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार बदहाल एंबुलेंस सेवा की पोल खुली है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल बराड़ खेड़ा निवासी रवींद्र को सड़क दुर्घटना में घायल होने पर नागरिक अस्पताल लगाया गया। दरअसल गोहाना से लौट रहे बराड़ खेड़ा निवासी 50 वर्षीय रवींद्र की बाइक का संतुलन भंभेवा गांव के पास बिगड़ गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रवींद्र को हाथ पांव के साथ-साथ सिर में भी चोट लगी थी। ऐसे में नागरिक अस्पताल में हड्डियों का चिकित्सक भी नहीं होने के कारण मनोहर दास को पीजीआई रेफर कर दिया गया। हैरानी की बात है कि रवींद्र का एक्स रे तक नहीं हुआ।
विज्ञापन


सिर्फ रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर यहां के चिकित्सकों ने अपना पल्ला झाड़ लिया। ऐसा नहीं है कि पहली बार जिला में एंबुलेंस सेवा की पोल पहली बार खुली हैं। छह सितंबर को भी सीबीआई के जज जगदीप सिंह ने ईक्कस गांव के पास जब कुछ घायल युवकों को देख तो तो उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया था। इस पर जज को जवाब मिला कि एंबुलेंस उड़कर नहीं आएगी। इसके बाद हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों जांच की, लेकिन इसके बाद भी एंबुलेंस सेवा सुधरने का नाम नहीं ले रही। एंबुलेंस कंट्रोल रूम के कर्मचारी सुनील कुमार ने बताया कि यहां मौजूद सभी एंबुलेंस मरीजों को लेकर गई हैं। वहीं एक एंबुलेंस खराब होने के कारण देरी हुई। जैसे ही मरीज को रेफर करने की सूचना मिली, सीएचसी खरकरामजी से एंबुलेंस बुला ली गई। इसमें कुछ समय लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच एंबुलेंस में एक खराब
हालांकि, जिला में करीब डेढ़ दर्जन एंबुलेंस हैं, लेकिन इनमें से पांच की सेवाएं ही नागरिक अस्पताल में ली जा रही हैं। एंबुलेंस कंट्रोल रूप के कर्मचारियों के अनुसार चार एंबुलेंस मरीजों को लेकर गई हैं और एक एंबुलेंस खराब है। यही कारण है कि मनोहर दास को एंबुलेंस सेवा मिलने में देरी हो गई।


 नहीं हो रही सुनवाई
घायल रवींद्र के भतीजे कुलदीप के अनुसार यहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वे कई बार एंबुलेंस नियंत्रण कक्ष में जा चुके हैं, लेकिन उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला। वहीं रवींद्र अस्पताल के बाहर एंबुलेंस के इंतजार में दर्द से कराहता रहा। इसके करीब आधे घंटे के बाद सीएचसी से एंबुलेंस बुलाकर रवींद्र को पीजीआई भेजा गया।


ऐसी सूचना नहीं
इस प्रकार की सूचना नहीं है। मरीजों को तुरंत एंबुलेंस मुहैया करवाई जाती हैं। हां, एंबुलेंस को पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। यदि ऐसा है तो इसका पता लगाया जाएगा।
डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed