फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, party, people, officer, celebrating, harayana

अधिकारी पार्टी में व्यस्त रहे, यात्री भटकते रहे

Sat, 20 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sat, 20 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, party, people, officer, celebrating,  harayana
बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में खड़े यात्री। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 डिपो के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते राखी बांधकर शुक्रवार को वापस लौट रही महिलाओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए एक बार फिर से परेशानी का सामना करना पड़ा। एक तरफ रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारी डिपो के पूर्व जीएम के तबादले की पार्टी में लुत्फ उठा रहे थे, तो दूसरी तरफ यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों को लेकर इधर-उधर भटक रहे थे। डिपो के अधिकारियों की इस लापरवाही के चलते शुक्रवार को फिर से बस स्टैंड की व्यवस्था बिगड़ गई और यात्रियों में बसों को लेकर मारामारी का माहौल बना रहा।

प्रदेश सरकार द्वारा रक्षा बंधन के पर्व पर महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा का तोहफा दिया गया था, लेकिन रोडवेज की तरफ से बसों की सही व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण महिलाओं के लिए सरकार का यह तोहफा परेशानी का कारण बन गया। रूटों पर बसों की कमी के चलते महिलाओं को शुक्रवार को वापस लौटते समय भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को बसों के लिए कई घंटे तक बूथों पर इंतजार करना पड़ा। गर्मी के इस मौसम में समय पर यात्रियों को बसें नहीं मिलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड पर बसों को लेकर हुई परेशानी के चलते यात्री रोडवेज प्रशासन को कोसते नजर आए।
विज्ञापन


इन-इन रूटों पर हुई सबसे ज्यादा परेशानी
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बसें नहीं आने से बस स्टैंड पर अव्यवस्था बनने लगी थी और करीब ढाई बजे तक यह अव्यवस्था बनी रही। सबसे ज्यादा परेशानी रोहतक, पानीपत, गोहाना, हिसार बूथ पर रही। करीब एक से डेढ़ घंटे के बाद यह अव्यवस्था ठीक हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी में व्यस्त नजर आए अधिकारी
जींद डिपो में शुक्रवार को डिपो के पूर्व जीएम राहुल जैन के तबादले के उपलक्ष्य में पार्टी का आयोजन किया गया था। इसके चलते डिपो के सभी अधिकारी और कर्मचारी पार्टी में व्यस्त नजर आए। रोडवेज अधिकारियों और कर्मचारियों के विदाई पार्टी में व्यस्त होने के कारण बस स्टैंड की व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई। बस स्टैंड पर जब रोडवेज के अधिकारी पार्टी में मस्त चल रहे थे, तो ठीक उसी समय बस स्टैंड परिसर में यात्री बसों के लिए इधर-उधर भटक रहे थे।

बसों की व्यवस्था नहीं होने से हुई परेशानी
रक्षाबंधन पर सरकार ने महिलाओं के लिए जो फ्री बस यात्रा की व्यवस्था की थी। इसके चलते आज भी बसों में काफी भीड़ है। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए फ्री यात्रा तो कर दी गई, लेकिन बसों का इंतजाम नहीं किया। नरवाना जाने के लिए काफी देर से बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अभी तक बस नहीं मिली है।
वीरेंद्र शर्मा, यात्री

भीड़ के कारण यात्रियों का काफी बुरा हाल है, लेकिन यहां उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। मैं काफी देर से जुलाना जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन अभी तक बस नहीं आई है। रोडवेज प्रशासन द्वारा भी अतिरिक्त बस की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।  

शीलू, यात्री

दोपहर को करीब एक से दो बजे के बीच स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों की छुट्टी होती है। इसके चलते दोपहर को बस स्टैंड पर काफी भीड़ हो जाती है, लेकिन थोड़ी देर के बाद ही बसों के आवागमन के बाद यह समस्या दूर हो जाती है। शुक्रवार को बस स्टैंड परिसर में जींद डिपो के पूर्व जीएम राहुल जैन के तबादले की खुशी में पार्टी का आयोजन किया गया था, लेकिन सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर थे। इस दौरान बस स्टैंड पर किसी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं थी। विद्यार्थियों की छुट्टी के कारण ही बस स्टैंड पर भीड़ अधिक नजर आ रही थी।
आर एस पुनिया, महाप्रबंधक रोडवेज, जींद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed