फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, opration,durga, , police, jind, haryana

शहर में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन दुर्गा

Thu, 04 May 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जींद।
अमर उजाला ब्यूरो जींद। Updated Thu, 04 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, opration,durga, , police, jind, haryana
पार्क में बैठक युवकों की खबर लेते हुए पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 मनचले युवकों से निपटने के लिए बुधवार को पुलिस ने ऑपरेशन  दुर्गा चलाया। पुलिस टीम ने शहर के शिक्षण संस्थानों व पार्कों में अभियान चला मनचलों की जमकर खबर ली। शहर थाना प्रभारी समुंद्र सिंह के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस की एक टीम ने  स्कूल, कॉलेजों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व पार्कों सहित उन सार्वजनिक स्थलों पर जहां महिलाओं व लड़कियों का आना-जाना ज्यादा होता वहां पर पहुंचे।


कार्यवाहक एसएसपी प्रतीक्षा गोदारा ने जिले की सभी टीमों को कहा कि वह शिक्षण संस्थानों के खुलने व बंद होने के समय पर उनके आसपास मंडराने वाले मनचलों के साथ सख्ती से निपटें। जबकि अन्य किसी ऐसे युवकों को बेवजह परेशान न करें जो सही हो। लेकिन मनचलों को किसी भी सूरत में न बख्शे। एसएसपी ने कहा कि ऐसे मनचलों की अब खैर नहीं जो लड़कियों व महिलाओं को परेशान करने का काम करते है। ऑपरेशन दुर्गा  के तहत इन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने कहा कि महिलाओं व लड़कियों को उनके अधिकारों और साइबर अपराध के बारे में जागरुक कर महिला हेल्पलाइन 1091 के बारे में भी जानकारी दें।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि बसों में भी चेकिंग कर छात्राओं व महिलाओं से बातचीत अवश्य करेें ताकि महिलाएं व लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस करें। इसके साथ ही जींद सिटी एसएचओ ने जींद शहर में कई शिक्षण संस्थानों पर अपनी टीम के साथ ऑपरेशन दुर्गा के तहत काम किया। ऐसे मनचलों को भी चेताया कि वह महिला कॉलेज व कन्या स्कूल के आस पास बेवजह न दिखाई दें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed