फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, not starst, in mandi, crops, farmars, unhappy, harayana

नहीं शुरू हो पाई धान की फसल की खरीद किसानों में रोष, आढ़ती भी परेशान

Tue, 27 Sep 2016 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Tue, 27 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, not starst, in mandi, crops, farmars, unhappy, harayana
रोष व्यक्त करते मंडी में धान लेकर आए किसान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार से पीआर धान की फसल की खरीद शुरू होनी थी। दर्जनों किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी में पहुंचे, लेकिन खरीद शुरू नहीं हो पाई। इससे किसानों में भारी रोष देखा गया। किसानों ने अनाज मंडी में सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। किसान बलजीत, किताब सिंह, सुखदेव, बसाऊ, कर्मबीर ने कहा कि सरकार किसान हितैषी का दम भर रही है, लेकिन किसान की हालत खस्ता होती जा रही है।
विज्ञापन


सरकार ने 26 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने को कहा था दर्जनों किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी में पहुंचे, लेकिन खरीद शुरू नहीं हो पाई। उन्हें बताया गया कि फसल की खरीद एक अक्तूबर से की जाएगी। किसानों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से अपनी फसल को लेकर मंडी में बैठे हैं। मंडी में किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है जिस कारण फसल को भारी नुकसान भी हो रहा है। किसानों ने कहा कि धान की फसल आ चुकी है सरकार को खरीद शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन


10 दिनों से फसल मंडी में पड़ी दनौदा गांव के किसान राजबीर ने बताया कि वह पिछले 10 दिनों से मंडी में धान की फसल लेकर बैठा है। आज तक कोई उसकी फसल को देखने तक नहीं आया। उन्होंने कहा कि सरकार ने 26 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने को कहा था, लेकिन खरीद शुरू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दिन-रात धान की रखवाली करनी पड़ रही है। पशुओं से खतरा दबलैन गांव के किसान जोगीराम ने बताया कि पिछले सात दिनों से धान की फसल मंडी में पड़ी है। पूरे दिन सुअरों और पशुओं का खतरा बना रहता है। सुअर और सांड फसल को खराब कर देते हैं। किसानों के खून-पसीने की कमाई पर आवारा सुअर मुंह मारते रहते है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द फसल खरीदने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागकर देना पड़ रहा है पहरा हथो गांव के किसान राजेश ने कहा कि किसानों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। एक ओर सरकार किसानों की हितैषी कहलाती है वहीं फसल की खरीद नहीं होने के कारण सारी रात पहरा देना पड़ता है। किसान ने कहा कि सारी रात चोरों का भी डर बना रहता है। जिसके कारण पूरी रात जागकर फसल की रखवाली करनी पड़ती है। फिलहाल खरीद के नहीं आए आदेश अभी तक धान की फसल की खरीद के सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं आए, न ही कोई एजेंसी अॅलाट की गई है। जैसे ही सरकार की तरफ से आदेश मिलते है, उसी समय फसल खरीद शुरू कर दी जाएगी। नवीन चोपड़ा, सचिव, मार्केट कमेटी, नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed