{"_id":"57bb446a4f1c1bf53ed4fc31","slug":"jind-harayana-no-water-supply-farming-dry-waterless-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान, बाजरे तथा कपास की फसल सूखने के कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान, बाजरे तथा कपास की फसल सूखने के कगार पर
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 22 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुआना डिस्ट्रीब्यूटरी में टेल तक पानी नहीं पहुंचने से नाराज नगूरां तथा दिल्लूवाला गांव के किसानों ने सोमवार को रोष जताया। किसानों को कहना है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण किसान एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
किसान सभा के जिला प्रधान रोहतास के नेतृत्व में एकत्रित हुए किसानों सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। रोहताश नगूरां ने बताया कि पिछले लंबे समय से मुआना डिस्ट्रीब्यूटरी से नगूरां तथा दिल्लूवाला गांव के खेतों की टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके कारण किसानों की धान की फसल के साथ-साथ बाजरे तथा कपास की फसल सूखने के कगार पर है। इस मामले को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकला है।
विज्ञापन
नहीं हुई सफाई
किसानों ने बताया कि नहरी विभाग को बार-बार सूचित करने के बावजूद भी साफ-सफाई के नाम पर विभाग कुभंकर्णी नींद सोए हैं। जिसके कारण किसानों के आखिरी छोर पर पड़ने वाले खेतों तक नहरी पानी नहीं पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि नहरी विभाग ने यहां सफाई नहीं करवाई है। वहीं सिंचाई विभाग के एक्सईएन बीडी जागलान के अनुसार मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि कोई लापरवाही हुई, तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन