फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, medical collage, cm says, panajab, nitin gadkari, harayana

जींद को मिलेगा मेडिकल कॉलेज,आसान होगा पंजाब का सफर

Mon, 12 Sep 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 12 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, medical collage, cm says, panajab, nitin gadkari, harayana
मंच से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह द्वारा सफीदों रोड स्थित खेल परिसर में आयोजित हरियाणा गौरव रैली में डेढ़ साल बाद ही सही जिला को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिल गई है। दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने डेढ़ साल पहले जींद दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी, जिसका रविवार को शिलान्यास हो गया है। अब मेडिकल कॉलेज बनने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं रैली में बधाना गांव में शहीद कैप्टन पवन कुमार के नाम से बागवानी विवि के क्षेत्रीय केंद्र की भी घोषणा हुई है। रैली से पहले मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जींद के बाईपास और पंजाब सीमा तक बनने वाले फोर लेन हाईवे के लिए भी भूमिपूजन किया।

दरअसल, सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने भी जिलों का दौरा किया था। उस समय दिसंबर महीने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद भी आए थे। तब उन्होंने जींद में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। इसके बाद इस परियोजना पर तैयारियां चलती रही और अब इसके लिए शिलान्यास किया गया है। वहीं इससे पहले सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक जींद में बागवानी विश्वविद्यालय की वकालत करते रहे, लेकिन यह परियोजना करनाल चली गई। अब सरकार ने बागवानी विवि का रीजनल सेंटर बधाना गांव में बनाने का फैसला किया है। फरवरी माह में पंपोर में शहीद हुए पवन कुमार बधाना गांव के थे। इसके लिए बधाना गांव की पंचायत ने 100 एकड़ जमीन देने की पहल की थी। इसके अलावा बुडायन गांव में केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास भी किया गया है।
विज्ञापन


योजनाओं का उद्घाटन
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने आठ परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इनमें 6.27 करोड़ रुपये की लागत से बने लघुसचिवालय का विस्तार भवन, सफीदों 16.30 करोड़ से बने राजकीय महिला कॉलेज, सफीदों में 1.67 करोड़ से बने स्टेडियम, जींद में सफीदों रोड स्थित 43.54 करोड़ से बने पशु पॉलीक्लीनिक, रोहतक रोड पर 4.36 करोड़ रुपये से बने पांच एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा ने बीरेंद्र सिंह को बनाया राजनीति किंग
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भाजपा जो वायदा करती है, उसे पूरा भी करती है। दो वर्ष पहले जब चौधरी बीरेंद्र सिंह ने जींद में रैली का आयोजन कर भाजपा ज्वाइन की थी तो बीरेंद्र सिंह ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में 40 साल तक राजनीति करने बाद भी वह ट्रेजडी किंग और कॉमेडी किंग बनकर रह गए हैं। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने वायदा किया था कि भाजपा उन्हें न तो ट्रेजडी किंग रहने देगी और न ही कॉमेडी किंग बनने देगी। यह वायदा पूरा करते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह को राजनीति किंग बना दिया है।

मध्य हरियाणा के विकास की मांग
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष मध्य हरियाणा के 25 विधानसभा क्षेत्रों की उपेक्षा की बात करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री को यहां विकास करवाने का नोटिस दें। इस पर अमित शाह ने जवाब दिया कि बीरेंद्र सिंह प्रदेश और देश के नेता है। इसलिए मध्य हरियाणा ही नहीं पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही 24 घंटे बिजली दी जाएगी, लेकिन इसके लिए उनकी शर्ते है कि सभी लोग बिजली के बिल भरे। किसी भी क्षेत्र को विकास से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। जितना विकास करनाल को होगा, उतना ही जींद जिले में भी होगा।


 
भाजपा की गौरव रैली में प्रदर्शन करने जा रहे आप कार्यकर्ताओं को खदेड़ा

भाजपा की गौरव रैली के दौरान शहर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक खदेड़ दिया। आप कार्यकर्ता बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला लेकर रैली स्थल की ओर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बस स्टैंड के निकट ही आप कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इससे पहले आप कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राजकुमार पहल के नेतृत्व में नेहरू पार्क में इकट्ठा हुए। वक्ताओं ने बीजेपी सरकार को जुमला पार्टी करार देते हुए हर मोर्चे पर फेल बताया। इसके बाद आप कार्यकर्ता सफीदों रोड पर चल रही बीजेपी की रैली की तरफ रवाना हुए।


आप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को रैली स्थल पर जाने से रोकने के लिए डीएसपी कप्तान सिंह बस स्टैंड पर पहुंचे। उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आप कार्यकर्ता और पुलिस के बीच काफी देर तक बहस हुई और आप वर्करों ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंकने का प्रयास किया। ऐसे में पुलिस ने बलपूर्वक आप कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed