फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, joining latter, guest teacher, today, harayana

गेस्ट टीचर्स को नहीं मिले नियुक्ति पत्र, आज बुलाया

Fri, 19 Aug 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Fri, 19 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, joining latter, guest teacher, today,  harayana
विधायम प्रेमलता से मिलने विश्राम गृह में पहुंचे अतिथि अध्यापक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 गेस्ट टीचर्स नियुक्ति पत्र के लिए शिक्षा विभाग के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र नहीं मिलने पर गेस्ट टीचर्स उचाना से विधायक प्रेमलता से मिले। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार प्रदेश सरकार ने 31 मार्च को हटाए गए अतिथि अध्यापकों को दोबारा नियुक्ति देने का फैसला लिया है। अतिथि अध्यापक संघ के जिला प्रधान नरेंद्र श्योकंद ने बताया कि जिले में करीब 235 अतिथि अध्यापकों की दोबारा नियुक्ति होनी है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। कई जिलों में तो अतिथि अध्यापकों को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं, लेकिन जींद में अभी तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं। वहीं विभाग की तरफ से भी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निर्देश जारी हो चुके हैं।

मौलिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में गए, तो वहां भी कोई अधिकारी नहीं मिला। इस वजह से गेस्ट टीचर्स में असमंजस की स्थिति बनी है। श्योकंद के अनुसार अन्य जिला में शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचर्स को ज्वाइन करवा लिया है, जबकि जींद के अधिकारी टाल मटोल कर रहे हैं।
विज्ञापन


मैडम हमारा तो त्यौहार भी नहीं मना
 विधायक प्रेमलता से मुुलाकात करने वाली महिला गेस्ट टीचर्स ने बताया कि वे बुधवार को भी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गए थे, तब उन्हें बृहस्पतिवार को बुलाया गया था। ऐसे में वे रक्षाबंधन का त्यौहार भी नहीं मना पाए। इस पर विधायक ने अधिकारियों से बातचीत कर मामले का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की तरफ से बुधवार सायं इस संबंध में पत्र पहुंचा है। 235 गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति करनी है। इसके लिए लिस्ट तैयार करने में समय लगा। सभी गेस्ट टीचर्स को नियुक्ति पत्र देने के लिए शुक्रवार को सुबह नौ बजे बुलाया गया है। वैसे बृहस्पतिवार को स्कूलों की छुट्टी भी थी।
अजीत श्योराण, डिप्टी डीईओ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed