फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana,health department, team visit, no cheq, people unhappy, harayana

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जांच करने की बजाए एक जगह बैठकर लौट गई वापस

Wed, 05 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 05 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 कस्बे के वार्ड नंबर 12 में कई दिनों से वायरल फैला है। वायरल से दर्जनों लोग बीमार हैं। कई दिनों के बाद विभाग की कुंभकर्णी नींद टूटी और मंगलवार को मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम मात्र औपचारिकता निभाकर वापस लौट गई। कस्बे के लोगों ने कहा कि वार्ड में टीम स्वास्थ्य के जांच करने के लिए आई थी लेकिन वार्ड में एक ही जगह टीम बैठकर वापस चली गई। मरीजों के स्वास्थ्य को जांचा तक नहीं गया।
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक सप्ताह से जुलाना के वार्ड 12 में ऐसा वायरल फैला हुआ है, जिसके चलते लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हैं।

पिछले काफी दिनों से वायरल की चपेट में हैं और यही नहीं एक के बाद एक लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हैं और उनका इलाज निजी अस्पताल से चल रहा है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक तक नहीं है कि आखिरकार वार्ड 12 में कौन सा वायरल चल रहा है। लोगों में चिकनगुनिया बीमारी के होने का अंदेशा है। वार्ड के रामबिलास, ओमपति, प्रिया, शांति देवी, जयनारायण, मुकेश, लक्ष्मी, वेदप्रकाश, अत्तर चंद, संदीप आदि लोगों का कहना है कि वे पिछले दो सप्ताह से बीमार चल रहे हैं। इसकेे साथ-साथ उनका इलाज भी चल रहा है लेकिन यह बीमारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक घर में ही दो या तीन लोग बीमार हैं। लोगों में भय का माहौल बना है लेकिन प्रशासन को लोगों की किसी प्रकार की चिंता नहीं है।
विज्ञापन


जबकि फिलहाल डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग का मौसम को देखते फॉगिंग करने या लोगों के घरों में जाकर उनके स्वास्थ्य की जांच की तरफ कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में प्रशासन की लापरवाही वार्ड के लोगों पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को डॉक्टरों की टीम लोगों के स्वास्थ्य के जांच के लिए वार्ड नंबर 12 में पहुंची। टीम के सदस्य वार्ड नंबर 12 में जाकर एक ही जगह बैठ गए। कस्बे के लोगों का कहना है कि किसी के स्वास्थ्य की जांच नहीं की गई। टीम मात्र औपचारिकता करके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



जुलाना के वार्ड नंबर 12 में लोग बीमारी से ग्रस्त हैं। इसलिए टीम को घर-घर जाकर जांच करने के लिए भेजा गया था। कल दोबारा से टीम को वार्ड में स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा जाएगा। टीम घर-घर जाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेगी और टेस्ट किए जाएंगे।
नरेश वर्मा, एसएमओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed