{"_id":"57cc71d74f1c1be2063170e3","slug":"jind-harayana-eltric-bill-counter-cash-counter-extanted-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल भरने के लिए कैश काउंटर बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल भरने के लिए कैश काउंटर बढ़ाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डीसी कॉलोनीवासियों ने शहर में बिजली बिल भरने के लिए कैश काउंटरों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। कॉलोनीवासी सतीश कुमार, अनिल, सीमा, परसराम और अन्य ने बताया कि कॉलोनी में 28 अगस्त को बिजली के बिल बांटे गए हैं। इन बिजली बिलों पर इश्यू डेट 22 अगस्त व ड्यू डेट 31 अगस्त व एक सितंबर दिया गया है। बिल भरने की निर्धारित तिथि के आते-आते कैश काउंटर बहुत भीड़ जाती है और उपभोक्ताओं को कई घंटों तक लाइन में खड़ा होना पड़ता है। कॉलोनी वासियों ने निगम से शहर में कैश काउंटर की संख्या बढ़ाने व बिजली बिल भरने के लिए पर्याप्त समय देने की मांग की है।