{"_id":"57ae18874f1c1be060ee4674","slug":"jind-harayana-electric-wire-school-pond-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्कूलों और तालाब के ऊपर से गुजरने वाले बिजली की तार हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों और तालाब के ऊपर से गुजरने वाले बिजली की तार हटेंगे
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
धरौदी गांव में स्कूल के आगे से गुजर रही बिजली की लाइन को दिखाते हुए ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली निगम जिलेभर में स्कूल और तालाबों के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों को हटाएगा। डीसी विनय सिंह ने पिछले दिनों जैजैवंती गांव में तालाब में करंट लगने से भैंस की मौत होने की घटना के बाद कड़ा संज्ञान लिया है। निगम को पत्र लिखकर इस घटना के लिए जिम्मेदारी तय करने के आदेश दिए हैं।
जैजैवंती गांव में पिछले दिनों में तालाब के अंदर करंट आने की वजह से एक भैंस मर गई थी और कई भैंसे झुलस गईं। गांव में तालाब के ऊपर से बिजली की लाइन गुजरती है और तालाब के अंदर लोहे का पोल खड़ा था। डीसी विनय सिंह ने निगम को पत्र लिखकर इस मामले में जवाब मांगा है और इस घटना का जिम्मेदार कौन है, उसकी जिम्मेदारी तय करने के आदेश दिए हैं। वहीं पूरे जिले में ऐसे स्कूल और तालाब जिनके ऊपर से बिजली की तारें गुजरती हैं, उन स्थानों को चिह्नित करके उन लाइनों को हटवाने के आदेश दिए हैं। जैजैवंती की घटना के बाद हरकत में आते हुए निगम ने वहां तालाब के अंदर से लाइन को हटा दिया है। डीसी के आदेश के बाद निगम ने खतरनाक प्वाइंट चिह्नित करने के लिए काम शुरू कर दिया है। लोधर में खतरनाक प्वाइंट को चिह्नित करके वहां से लाइन क्रॉसिंग हटाने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
भवन और सरकारी संस्थान के ऊपर से नहीं की जा सकती बिजली लाइन की क्रॉसिंग
नियमानुसार तालाब, स्कूल, कॉलेज या अन्य सरकारी संस्थान के ऊपर से बिजली लाइन की क्रॉसिंग नहीं की जा सकती है। अगर कहीं पहले से ही मकान बना है, तो उसके ऊपर से भी निगम बिजली लाइन की क्रॉसिंग नहीं कर सकता है। इसके बावजूद जिले में काफी स्थानों पर सरकारी संस्थानों और भवनों के ऊपर से बिजली लाइन की क्रॉसिंग हैं। अब जैजैवंती गांव में हुए हादसे के बाद डीसी के आदेश पर निगम ने इन लाइनों को हटाने के लिए काम शुरू किया है।
विज्ञापन
गेट के सामने गुजरती है बिजली लाइन
स्कूल के गेट के आगे बिजली की लाइन गुजरती है, जो काफी नीचे लटकी हुई है। इस बिजली लाइन को हटाने के लिए कई बार निगम को कहा जा चुका है। तारें नीचे की तरफ लटकने की वजह से हादसे का खतरा बना रहता है।
धूपसिंह, मुख्य अध्यापक
राजकीय कन्या हाई स्कूल, धरौदी
खतरनाक प्वाइंटों को किया जा रहा है चिह्नित
जैजैवंती में तालाब के अंदर से बिजली लाइन को हटा दिया गया है। बाकी स्थानों पर भी खतरनाक प्वाइंटों को चिह्नित करके वहां से लाइन हटवाने का काम किया जा रहा है। लोधर में खतरनाक प्वाइंट मिला है, जिसे हटाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
दलजीत सिंह, एसई
बिजली निगम, जींद।
जैजैवंती घटना के लिए होगी जिम्मेदारी तय
जैजैवंती में हुई घटना के लिए निगम को पत्र लिखकर जिम्मेदारी तय करने के लिए कहा गया है। वहीं जिले में जहां स्कूल व तालाबों के ऊपर से बिजली लाइन गुजरती है, उन्हें हटवाने के आदेश दे दिए गए हैं।
विनय सिंह, डीसी।
जिले में पिछले एक साल में छत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनें लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान ले चुकी है। कालोनियों में मकानों के ऊपर से निकल रही लाइनों को हटवाने के लिए लोग बार-बार गुहार लगाते रहे, लेकिन इनका समाधान नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब डीसी विनय सिंह ने लगातार बढ़ रही वारदातों को देखते हुए अब यह संज्ञान लिया है।
अब तक हुई घटनाएं
1. मई 2015 में गांव खरैंटी में करंट लगने से पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत।
2. जून 2015 को गांव झील में मकानों से ऊपर से निकल रही बिजली की लाइन के तार टूटने से दो भैसों की मौत हो गई, जबकि चार झुलस गईं
3. जून 2015 में जींद की नई अनाज मंडी के निकट दुकान के ऊपर से निकल रही बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
4. नवंबर 2015 को जींद के कैथल रोड पर दुकान पर रंग करते समय करंट लगने से युवक की मौत
5. 29 जून 2016 नरवाना में लोहे के खंभे की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
6. अगस्त 2016 को गांव जैजैवंती में तालाब में लगे लोहे के पोल में करंट आने से एक भैंस की मौत, दर्जनभर भैंस झुलसीं