फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, drain, overflow, water logging,farms, harayana

ड्रेन ओवरफ्लो, 400 एकड़ फसल जलमग्न

Mon, 22 Aug 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Mon, 22 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पिछले दिनों हुई बारिश के बाद ओवरफ्लो होकर ड्रेन किसानों के लिए आफत बन गए हैं। इसको लेकर भंभेवा गांव के किसान सोमवार को डीसी विनय सिंह से मिलने पहुंचे। किसानों का कहना है कि ड्रेन के ओवरफ्लो होने के कारण करीब 400 एकड़ फसल खराब हो गई है। किसानों के अनुसार सोनीपत जिला के घड़वाल गांव किसानों ने ड्रेन को बंद कर रखा है।

इससे ड्रेन भंभेवा गांव में ओवरफ्लो हो रही है। यह मामला सिंचाई विभाग की जानकारी में है, लेकिन फिर भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे उनकी फसलें खराब हो रही हैं। भंभेवा के सरपंच तेजपाल, रामेहर, जगवीर, इंद्र सिंह, रघुवीर, सतबीर, पवन कुमार और बलजीत सिंह ने बताया कि बारिश का पानी ड्रेन को लांघकर करीब 400 एकड़ खेतों में फैल चुका है। इन लोगों ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो उनकी यह फसल तो खराब होगी ही, अगली फसल की बिजाई भी नहीं हो पाएगी। किसानों ने सरकार और प्रशासन ने मांग की 24 घंटे बिजली दी जाए। खरीब की फसल का मुआवजा दिया जाए। जब तक पानी निकासी का स्थायी प्रबंध नही हो जाता तब तक 50 हजार प्रति एकड़ जमीन का मुआवजा दिया जाए। किसानों ने डीसी से समस्या का जल्द समाधान करने की गुहार लगाई। वहीं डीसी विनय सिंह ने जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 
सिवाना माल में भी हो चुका है जलभराव
इससे पहले भंभेवा के साथ लगते सिवाना माल गांव में भी जलभराव हो चुका है। यहां भी लोगों का कहना है कि प्रशासन ने समय रहते ड्रेन की सफाई नहीं करवाई। इसका खामियाजा किसानों को भुगताना पड़ रहा है। सिवाला माल गांव में करीब 400 एकड़ फसल ड्रेन के पानी से प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed