{"_id":"57bb46924f1c1b9663d501de","slug":"jind-harayana-dengu-patitent-team-visit-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के मरीज के परिजनों की जांच के लिए पिल्लूखेड़ा पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के मरीज के परिजनों की जांच के लिए पिल्लूखेड़ा पहुंची टीम
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्बे में डेंगू का मरीज मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू के मरीज के घर का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मरीज के परिजनों का भी चेकअप किया। डेंगू की जांच के लिए परिवार के सभी सदस्यों के टेस्ट करवाए गए।
बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को डेंगू की रोकथाम करने के लिए जागरूक किया।
गौरतलब है कि गत दिवस पिल्लूखेड़ा कस्बे निवासी दीपक को डेंगू की पुष्टि हुई थी। डेंगू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश भोला के नेतृत्व में पिल्लूखेड़ा पहुंची। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू से पीड़ित दीपक के परिजनों के टेस्ट किए।
विज्ञापन
डॉ. भोला ने परिवार तथा आस-पास के लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी देते हुए बताया कि अपने आस-पास साफ-सफाई रखने से ही डेंगू को काबू किया जा सकता है। इसलिए हमें अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डॉ. भोला ने बताया कि डेंगू की जांच के लिए एक टेस्ट एनएस 1 करवाना होता है। इस टेस्ट के पॉजिटिव आने पर ही डेंगू रोग की पुष्टि होती है। डॉ. भोला ने डेंगू के मरीजों को ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लेने की सलाह दी ।
विज्ञापन