फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, demand, 5 coror rupees, kandela khap, harayana

सरकार कंडेला खाप के गांवों को दे पांच करोड़ रुपये : कंडेला

Sat, 13 Aug 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sat, 13 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने कहा कि कंडेला खाप लोगों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करने के लिए पिछले काफी लंबे समय से मुहिम चलाए है। इस मुहिम के तहत लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने तथा अन्य सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

अभियान को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को कंडेला खाप की आर्थिक मदद करनी चाहिए। ताकि इस खाप से जुड़े गांवों का सामाजिक विकास के साथ-साथ आर्थिक विकास भी हो सके। कंडेला ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को कंडेला खाप के सभी 28 गांवों के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि जारी करनी चाहिए, ताकि खाप के अंतर्गत आने वाले गांव में सामाजिक क्रियाओं को आगे बढ़ाकर विकास करा सके। वर्ष 2008 में गांव बीबीपुर में एक महापंचायत हुई थी। इसमें सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों ने शपथ ली थी। उस समय की हुड्डा सरकार ने बीबीपुर गांव को एक करोड़ रुपये की राशि जारी की थी, ताकि गांव में विकास करवाया जा सके। उस महापंचायत में भी कंडेला खाप का महत्वपूर्ण योगदान था।
विज्ञापन


कंडेला खाप ने अपने गांवों में ऐसी अनेक पंचायतें आयोजित कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण अभियान भी चलाया है। खाप समय-समय पर इस प्रकार के अनेक सामाजिक कार्य करती रहती है, लेकिन सरकार की तरफ से इन गांवों को अभी तक कोई आर्थिक सहायता मुहैया नहीं करवाई गई। कंडेला ने कहा कि सरकार को कंडेला खाप के सभी 28 गांवों को पांच करोड़ रुपये की ग्रांट देकर इनका उत्साह बढ़ाना चाहिए, ताकि आगे भी खाप इसी प्रकार के सामाजिक कार्य कर सके। इस मौके पर उनके साथ ईश्वर एडवोकेट, दालमवाला के सरपंच भीरा, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर खोखरी, नरेंद्र खटकड़, बाल मुकुंद शर्मा, महताब अहलावत, सज्जन शाहपुर, भगवान दत्त शर्मा, ओमप्रकाश कंडेला, अजमेर वाल्मीकि, मांडो के सरपंच अनिल लाठर, विजय रेढू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed