फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, cm, cmo, cm visit jind, park, nature park, harayana

बीड़ बड़ा वन में बना नेचर पार्क

Wed, 05 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 05 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, cm, cmo, cm visit jind, park, nature park, harayana
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को बीड़ बड़ा वन में 40 लाख रुपये की लागत से तैयार 15 एकड़ के नेचर पार्क का उद्घाटन किया। इसके तहत बीड़ बड़ा वन को रमणीय स्थल बनाने की कवायद शुरू की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति की पहचान वन और वन्य जीवों से जुड़ी है। भारतीय संस्कृति हमेशा से वन्य जीवों की रक्षा और उनसे प्रेम करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और उद्योगों के विस्तार के कारण लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। ऐसे हालात में ज्यादा से ज्यादा वनों व वन्य जीवों को संरक्षित कर हमें अपने जीवन को स्वच्छ रखना है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जीव जंतुओं की लुप्त हो रही प्रजातियों के संरक्षण के लिए विशेष कदम उठाए हैं। गिद्ध की प्रजाति समाप्त होती जा रही है। इसके लिए पिंजोर में एक केंद्र स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वन विभाग की तरफ से आयोजित की गई स्लोगन, सेल्फी, प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग तथा वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक पार्क में वन विभाग द्वारा लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रदेश में वन क्षेत्र में पेड़ पौधों और वन्य प्राणियों को संरक्षित रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए प्रयासों को प्रदर्शित किया गया था। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर वित्त और राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु वन व वन्य प्राणी राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज, विधायक सुभाष सुधा, जसबीर देशवाल व तेजपाल तंवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये विद्यार्थी हुए सम्मानित
कक्षा तीन से पांचवीं के वाद विवाद प्रतियोगिता के वर्ग में प्रथम मुस्कान, द्वितीय विधि, तृतीय वंशिका
कक्षा 6 से 8वीं के वर्ग में प्रथम जानिया गर्ग, द्वितीय वंशिका व कशिश, तृतीय सोनिया व सरोया
कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा में प्रथम रिहा गुप्ता, द्वितीय साहिल गर्ग निपुन जैन, तृतीय शोभना।
स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम पवन इंसा, द्वितीय सचिन ,तृतीय सुशील कुमार।
सेल्फी प्रतियोगिता में प्रथम दीपक , द्वितीय आशीष कुमार, तृतीय विजय शर्मा,
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम कोमल, द्वितीय दीपक, तृतीय रेन्द्र देवी
पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम अनिल, द्वितीय मोहित, तृतीय विनय शामिल रहे।

भाजपा नेता लौटे वापस
कार्यक्रम के दौरान एक भाजपा नेता को जगह नहीं मिलने पर वापस लौटना पड़ा। वह मुख्यमंत्री के काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पर तो पहुंच गए, लेकिन प्रोटोकोल में उनको मंच पर बैठाने या विशेष रूप से बैठाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में अधिकारियों को नाराजगी जताकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं भाजपा के जिलाध्यक्ष
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन के समय डीआईपीआरओ सूबे सिंह जब अतिथियों का स्वागत कर रहे थे, तभी उन्होंने भाजपा के जिलाध्यक्ष के नाम का उच्चारण करते हुए जवाहर सैनी का नाम ले दिया। इसी दौरान मीडिया गैलरी में जोरदार ठहाके लगे। वहीं कार्यक्रम में बैठे कई भाजपा नेताओं ने कहा कि कौन हैं भाजपा के जिलाध्यक्ष। गौरतलब है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा हैं। उनका नाम मंच से नहीं बोला गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed