फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, bus, protest, roadways employs, tommorw, harayana

कल तीन घंटे के लिए रोडवेज का रहेगा चक्का जाम

Sun, 21 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sun, 21 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों और दो सितंबर की हड़ताल के संदर्भ में 23 अगस्त को प्रदेशभर में रोडवेज का तीन घंटे तक चक्का जाम रहेगा। सुबह 11 बजे से दो बजे तक रोडवेज कर्मचारी टोकन स्ट्राइक पर रहेंगे। रोडवेज कर्मचारी नेता एवं हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्य महासचिव वीरेंद्र धनखड़ ने बताया कि दो अगस्त को परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार के साथ रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई थी। बैठक में कर्मचारियों से लंबित मांगों को लेकर चर्चा हुई। इसमें परिवहन मंत्री से सभी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। करीब तीन सप्ताह बीत जाने के बावजूद कोई भी मांग पूरी नहीं हो पाई है। लंबित मांगें पूरी नहीं होने से कर्मचारियों में भारी रोष है। सरकार की इस वादाखिलाफी के चलते 23 अगस्त को तीन घंटे सांकेतिक हड़ताल करने का फैसला लिया है। इस दौरान पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम रहेगा। अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आगामी दो सितंबर की रैली में रोडवेज कर्मचारी भाग लेंगे। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन किया है।


रोडवेज कर्मचारियों की मुख्य मांगें
1. कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पक्का नहीं होने तक उन्हें पूरा वेतनमान दिया जाए।
2. रोडवेज कर्मचारियों का दो साल का देय बोनस रिलीज किया जाए।
3. मेकेनिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
4. सहकारी समितियों की बसें नियमानुसार 27 किलोमीटर ही मुख्य मार्गों पर चल सकती हैं, लेकिन अधिकतर बसें 27 किलोमीटर से ज्यादा मुख्य मार्गों पर चल रही हैं। इन पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

5. रोडवेज की बसों के आगे अवैध रूप से चलने वाले वाहनों के खिलाफ आरटीए द्वारा सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed